राज्य की पांच विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार से

देहरादून | उत्तराखंड सरकार की तरफ से उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2022 की घोषणा की गई है। चयन समिति ने इस पुरस्कार के लिए एनएसए अजित डोभाल, लेखक-गीतकार प्रसून जोशी, पूर्व सीडीएस स्व.विपिन रावत, जनकवि स्व. गिरीश तिवारी गिर्दा, साहित्यकार, पत्रकार वीरेन डंगवाल के नाम की घोषणा की है। सचिव प्रभारी विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2022 प्रदान करने के लिए गठित की गई समिति की संस्तुति पर उक्त नामों की घोषणा की गई है। पुरस्कार देने की तिथि, स्थान एवं समय की घोषणा अलग से की जाएगी।

पिछले वर्ष के उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए चुने गए व्यक्तियों को भी इस वर्ष नौ नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पिछले साल पर्यावरण के क्षेत्र में डॉ.अनिल जोशी, साहसिक खेल के लिए बछेंद्री पाल, संस्कृति के लिए लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, साहित्य के क्षेत्र में रस्किन बांड के नाम की घोषणा की गई थी।

इसके अलावा पिछले साल ही पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी को मरणोपरांत इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। पिछले साल पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए थे। ऐसे में इस साल ही पिछली बार के भी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *