देहरादून परेड ग्राउंड में तैयारियां पूरी, डीएम सविन बंसल ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

*देहरादून 14 अगस्त 2025: आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, उमंग और गर्व के साथ मनाया जाएगा। देहरादून परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि, महानुभाव व गणमान्य आगंतुकों की बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, मार्ग संचालन, विद्युत आपूर्ति, स्वागत-सत्कार, स्वच्छता और पेयजल आपूर्ति जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी नोडल अधिकारी माइक्रो प्लानिंग के तहत कार्य करें और आपसी तालमेल के साथ सभी तैयारियों को अंतिम रूप दें। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राज्य आंदोलनकारी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कार्मिकों को मंच पर सम्मानित करने की समुचित व्यवस्था की जाए। साउंड सिस्टम, लाइव प्रसारण के लिए एलईडी की उपयुक्त व्यवस्था रखें। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच, सेफ हाउस, फोटो गैलरी सहित गणमान्य आगंतुकों के लिए बैठक की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समारोह से जुड़ी कोई भी व्यवस्था अधूरी न रहे और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान उन्होंने पुलिस परेड/सलामी कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली और निर्धारित समय के अनुसार व्यवस्थित तरीके से कार्यक्रम का संचालन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह सहित लोनिवि, पर्यटन, उद्यान, पूर्ति एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।