सड़कों की कनेक्टिविटी बहाली के लिए युद्धस्तर पर जारी है काम: महाराज – Nikhil Chetna

सड़कों की कनेक्टिविटी बहाली के लिए युद्धस्तर पर जारी है काम: महाराज

*देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भारी बरसात से प्रदेश में कई जगहों पर भूस्खलन होने की वजह से सड़कें क्षतिग्रस्त होने से मार्ग अवरुद्ध हो गये हैं। लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे बीआरओ एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारी एवं कर्मचारी रात दिन विभिन्न मशीनों की मदद से इन सड़कों को खोलने में जुटे हैं।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में संपर्क मार्ग, संचार नेटवर्क और अन्य कनेक्टिविटी जल्दी बहाल करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कई पर्यटकों के फंसे होने की भी सूचना है जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जनपद उत्तरकाशी के हर्षिल एवं धराली में आई आपदा से मातली से हर्षिल के बीच शटल सेवा प्रारंभ कर दी गई है। सरकार द्वारा रेस्क्यू का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। 274 लोगों को गंगोत्री एवं अन्य क्षेत्रों से सुरक्षित हर्षिल लाया गया है। जबकि 35 लोगों को हर्षिल से चिनूक हेलिकॉप्टर के ज़रिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाया गया। हेली सेवा के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री को पहुंचाने का काम भी लगातार जारी है।

लोक निर्माण मंत्री श्री महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में गुरुवार तक लोक निर्माण विभाग के कुल 359 मार्ग अवरूद्ध थे जिनमें से 243 मार्गो को यातायात के लिए खोल दिया गया है। जबकि शेष 116 अवरूद्ध मार्गों को खोलने काम युद्धस्तर पर जारी है। अवरुद्ध मार्गों में 01 राष्ट्रीय राजमार्ग, 11 राज्य मार्ग, 09 मुख्य जिला मार्ग, 02 अन्य जिला मार्ग एवं 93 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के मार्गों को सुलभ यातायात हेतु उपलब्ध रखे जाने के लिये कुल 514 मशीनें विभिन्न महत्वपूर्ण एवं मार्ग बन्द होने के सम्भावित स्थानों पर तैनात की गई हैं। धराली एवं हर्षिल सहित सभी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अधिशासी अभियन्ताओं को अवरूद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।