उत्तराखंड की सांस्कृतिक आत्मा से जुड़ा एक मर्मस्पर्शी युगल गीत ‘‘आस- त्वे से मिलणै की’’ यूट्यूब पर लॉन्च हुआ – Nikhil Chetna

उत्तराखंड की सांस्कृतिक आत्मा से जुड़ा एक मर्मस्पर्शी युगल गीत ‘‘आस- त्वे से मिलणै की’’ यूट्यूब पर लॉन्च हुआ

देहरादून- 22 जून 2025- उत्तराखंड में फिल्म डेस्टिनेशन एवं उत्तराखंड सरकार के सपनों को पंख लगाते हुए उत्तराखंड की बेटी द्वारा निर्मित मर्मस्पर्शी युगल गीत ‘‘आस- त्वे से मिलणै की’’ यूट्यूब पर लॉन्च हुआ।

उत्तराखंड की लोक संस्कृति और भावनाओं को संजोए हुए, ‘म्यूज़िकल राब्ता’ के बैनर तले नया गढ़वाली युगल गीत ‘‘आस- त्वे से मिलणै की’’ श्रोताओं के बीच दस्तक दे चुका है। इस गीत को अपनी सुरीली आवाज़ से संवारा है उत्तराखंड की जानी-मानी गायिका श्रद्धा कूहुप्रिया और युवा गायक नियो फर्स्वान ने।
गीत के बोल लिखे हैं प्रदीप फर्स्वान ने और संगीत संयोजन किया है हैदर अली ने।

‘‘आस- त्वे से मिलणै की’’ एक मन को छूने वाला गढ़वाली प्रेम गीत है, जिसमें प्रेम, विरह और मिलन की भावनाओं के साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक जड़ों को बड़े ही भावुक अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया है। यह गीत न केवल संगीत प्रेमियों को भावुक करता है, बल्कि उन्हें पहाड़ की मिट्टी और भावनाओं से भी जोड़ता है।

इस गीत की शूटिंग उत्तरकाशी ज़िले के सूदूर स्थलों रैथल, भंगेली गाँव और हर्षिल में की गई है। दो दिनों तक चली इस शूटिंग में कलाकारों और टीम ने रात-दिन की मेहनत के साथ कई यादगार दृश्य कैद किए। इस गीत का निर्देशन किया है निर्देशक युद्धवीर सिंह नेगी (युवी) ने, जिन्होंने इस भावनात्मक कहानी को बहुत ही खूबसूरती से प्रदर्शित किया है।

श्रद्धा कूहुप्रिया उत्तराखंड की एक विशिष्ट आवाज़ बन चुकीं हैं, जो हर भाव और शैली को पूरी आत्मा से निभातीं हैं। चाहे जागर हो, प्रेम गीत, या कोई नृत्य गीत — हर विधा में उन्होंने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया है। इससे पहले उनके चर्चित गीत रहे हैं

‘धुन्याल जीतू बगड्वाल’ – पांड़वाज़ के साथ जागर शैली में, ‘सौं खैकी बोल मेरी’ एक लोकप्रिय प्रेम गीत,
‘छुबकू यारा’ – नरेन्द्र सिंह नेगी जी द्वारा रिलीज़ किया गया था इन गीतों ने श्रद्धा कूहुप्रिया को न सिर्फ प्रसिद्धि दिलाई बल्कि आधुनिकता के इस युग में लोकगायिका के रूप में उनकी उपस्थिति भी दर्ज कराई।

‘‘आस- त्वे से मिलणै की’’ न केवल संगीत का एक सुंदर नमूना है, बल्कि यह उत्तराखंड की समृद्ध परंपरा, प्रकृति और भावनाओं का एक जीवंत चित्र भी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।