जिला योजना की संरचना एवं कार्ययोजना तैयार करने को लेकर सीडीओं ने ली विभागवार समीक्षा बैठक – Nikhil Chetna

जिला योजना की संरचना एवं कार्ययोजना तैयार करने को लेकर सीडीओं ने ली विभागवार समीक्षा बैठक

देहरादून 21 मई, 2025 : जिला योजना वर्ष 2025-26 की संरचना एवं कार्ययोजना तैयार करने को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विकास भवन सभागार में विभागवार समीक्षा बैठक ली। जिसमें विभागों को अनुमोदित धनराशि के सापेक्ष मद, योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने विभागों को जिला योजना में जन उपयोगी प्रस्तावों को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय स्तर पर किए जा रहे नवाचार कार्यक्रमों को भी योजना में शामिल करने को कहा। सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने विभाग की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए जिला योजना बजट का उचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। रोजगारपरक योजनाओं के साथ विकास योजनाओं के प्रस्ताव शामिल करें और जिला योजना की गाइडलाइन के अनुरूप ही कार्य करना सुनिश्चित करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने 19 मई को कृषि, उद्यान, दुग्ध, मत्स्य, समाज कल्याण, 20 मई को लघु सिंचाई, नलकूप, उरेडा, उद्योग, प्रारंभिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और 21 मई को रेशम, क्रीड़ा, एलोपैथिक चिकित्सा, महिला कल्याण, बाल विकास, पर्यटन एवं सूचना विभाग के अंतर्गत जिला योजना में प्रस्तावित कार्ययोजना की गहनता से समीक्षा करते हुए विभागों को आवश्यक दिशा निदेश जारी किए। बैठक में सभी विभागों ने जिला योजना के तहत प्रस्तावित कार्यो के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।