रुद्रप्रयाग में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के जरिए वीरता और देशभक्ति को किया गया नमन – Nikhil Chetna

रुद्रप्रयाग में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के जरिए वीरता और देशभक्ति को किया गया नमन

 

जनपद रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार से लेकर गुलाबराय मैदान तक का मार्ग आज देशभक्ति, राष्ट्रीय गर्व और वीरता की मिसाल बन गया। इस दौरान तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का भव्य आयोजन गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। यह यात्रा भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में प्रदर्शित अद्वितीय साहस, पराक्रम और बलिदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। इसमें जनपद भर से बड़ी संख्या में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और भूतपूर्व सैनिकों, शिक्षण संस्थानों के लोगों ने भी भाग लिया।

यात्रा की शुरुआत रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार से हुई, जहाँ सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और सेना के सेवानिवृत्त जवान तिरंगा हाथ में लेकर देशभक्ति के गीतों के साथ यात्रा में शामिल हुए। गुलाबराय मैदान तक पहुंचते-पहुंचते यह यात्रा एक विशाल जनसमूह में तब्दील हो गई। पूरी यात्रा में ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिन्द’ के नारे गूंजते रहे और वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। गुलाबराय मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सांसद अनिल बलूनी ने कहा, “यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उन वीर जवानों को सच्चा सम्मान देने का प्रयास है जिन्होंने देश की रक्षा को अपने प्राणों की आहुति दी। ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान की प्रेरणादायक गाथा है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, समर्पण और एकता की भावना से जोड़ती रहेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि इन बलिदानों को केवल स्मृति तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इन्हें जन-जन तक पहुँचाकर राष्ट्रप्रेम को और सशक्त बनाना चाहिए।

कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने भारतीय सेना के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उत्तराखंड सदैव वीरभूमि रहा है, जिसने देश को अनेक जांबाज़ सपूत दिए हैं। यात्रा के दौरान सेना से सेवानिवृत्त वीर जवानों प्रेम सिंह रावत, हरि सिंह रावत, कुंवर सिंह कपरवाण, वीर सिंह बिष्ट और धनपाल सिंह कपरवाण आदि को पुष्पमालाओं एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर पंवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम पटवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, जिला महामंत्री विनोद देवशाली, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, सरला खंडूड़ी, अरुण चमोली, भूपेन्द्र भंडारी, प्रदीप राणा, बबीता भट्ट, शीला रावत, सैन सिंह बिष्ट, पार्वती गोस्वामी सहित अनेक गणमान्य नागरिक और समाजसेवी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।