प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत चकराता के 06 सरकारी स्कूलों को मिला नया फर्नीचर* – Nikhil Chetna

प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत चकराता के 06 सरकारी स्कूलों को मिला नया फर्नीचर*

मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में संचालित प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत चकराता क्षेत्र के 06 सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ओएनजीसी, तेल भवन, देहरादून द्वारा कुल 330 सेट (टेबल एवं कुर्सियां) प्रदान किए गए हैं। इस पहल से विद्यार्थियों को अधिक सुविधाजनक और अनुकूल अध्ययन वातावरण प्राप्त होगा, जिससे उनकी शिक्षा में सुधार होगा।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज, क्वासी चकराता को 50 सेट, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, त्यूणी को 50 सेट, राजकीय इंटर कॉलेज, सावड़ा को 50 सेट, राजकीय इंटर कॉलेज, लाखामंडल को 80 सेट, राजकीय इंटर कॉलेज, भटाड को 50 सेट और राजकीय इंटर कॉलेज, बुल्हाड़ 50 को सेट (टेबल एवं कुर्सियां) प्रदान की गई है।
इस महत्वपूर्ण पहल को ओएनजीसी, तेल भवन, देहरादून एवं मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन, देहरादून के संयुक्त प्रयासों से साकार किया गया है। ये संस्थाएं लगातार प्रयास कर रही हैं कि सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आवश्यक संसाधन मिलें और वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें।

जिलाधिकारी सविन बंसल एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने इस सहयोग के लिए ओएनजीसी और मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को सशक्त किया जा रहा है। यह पहल विद्यार्थियों को बेहतर सीखने का अवसर प्रदान करेगी और उनकी शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन की निदेशक प्रगति सडाना ने कहा कि यह पहल सरकारी स्कूलों के विकास और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान के अंतर्गत आगे भी जरूरतमंद स्कूलों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने की योजना बनाई जा रही है।

यह पहल न केवल सरकारी स्कूलों के शैक्षिक वातावरण को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित भी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।