वीर गोर्खा कल्याण समिति द्वारा असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर कन्या का कन्यादान एवं विवाह समारोह संपन्न – Nikhil Chetna

वीर गोर्खा कल्याण समिति द्वारा असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर कन्या का कन्यादान एवं विवाह समारोह संपन्न

 

देहरादून, 25 नवंबर 2026।

 

वीर गोर्खा कल्याण समिति द्वारा सामाजिक सरोकारों एवं मानव सेवा की भावना को सर्वोपरि रखते हुए दिनांक 25 नवंबर 2026 को ग्राम लच्छीवाला, डोईवाला में एक असहाय एवं आर्थिक रूप से विपन्न कन्या सुश्री सृष्टि, पुत्री स्वर्गीय श्री चंद्र बहादुर थापा, के शुभ विवाह के अवसर पर कन्यादान एवं सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समिति ने इस पुनीत कार्य के माध्यम से बेटी के विवाह में सहयोग प्रदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवविवाहित जोड़े को सुखद, समृद्ध एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

 

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्री कमल थापा,उपाध्यक्ष श्री सूर्य विक्रम शाही, महासचिव श्री विशाल थापा, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी श्री टेकु थापा, सचिव श्री आशु थापा, सदस्य , श्रीमती सोना शाही, श्रीमती बबीता गुरुंग, श्रीमती कर्मिता थापा, श्री बुदेश राई सहित अन्य सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

समिति के अध्यक्ष श्री कमल थापा ने कहा कि वीर गोर्खा कल्याण समिति सदैव सामाजिक सेवा, मानवीय सहयोग एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति एवं संगठन का यह नैतिक दायित्व है कि वह जरूरतमंद परिवारों के सुख-दुःख में सहभागी बने और बेटियों के सम्मान एवं सुरक्षित भविष्य के लिए आगे आए।

समिति का मानना है कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” केवल एक विचार नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और सेवा का संकल्प है।

 

अंत में समिति ने नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय दांपत्य जीवन की मंगलकामना करते हुए इस पुनीत अवसर पर सहयोग एवं सहभागिता प्रदान करने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।