उत्तरकाशी में बस गहरी खाई में गिरी, 26 तीर्थ यात्रियाें की मौत;मध्य प्रदेश के हैं तीर्थ यात्री

यमुनोत्री हाइवे पर रविवार शाम डामटा के पास एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 26 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और चालक समेत चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को डामटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का प्रथमदृष्टया कारण ओवरस्पीड बताया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मारे गए लोगों के परिजनों को दो दो लाख और घायलों के परिजनों को पचास, पचास हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक रविवार को हरिद्वार से बस संख्या- यूके 04- पीए-1541 मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के यात्रियों को लेकर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। शाम करीब पौने सात बजे डामटा के पास रिखाऊ खड्ड के पास अचानक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना के बाद एसडीआरएफ, पुलिस, आपदा और राजस्व विभाग की टीमों रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि बस में चालक समेत 30 लोग सवार थे। घटना में 26 लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग गंभीर घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद पुरोला के थानाध्यक्ष ने बताया कि, 8 शवों को खाई से निकाला जा रहा है।

हादसे का काफी देर बाद चला पता

डामटा के पास यात्रियों की बस ऐसे निर्जन स्थान पर खाई में गिरी कि, कोई इनकी चीख पुकार सुनने वाला तक मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि, यहां से वाहनों में जा रहे यात्रियों को हादसे का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पर दो से तीन गाड़ियां पास हो सकती हैं। समझा जा रहा है कि, शाम की धुंधली रोशनी में संभवत: ओवरस्पीड के कारण यह हादसा हुआ।

मुख्यमंत्री आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने डामटा हादसे के बाद सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुँच कर बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली और मौके पर मौजूद अफसरों को जरूरी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।