उत्तराखंड: सीएम धामी का जनता को गिफ्ट, सरकारी अस्पतालों में अब फ्री में होंगी 258 पैथोलॉजी जांच; मरीजों को मिलेगी राहत

उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में 258 तरह की पैथोलॉजी जांचें निशुल्क होंगी। इससे राज्य के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें जांच कराने से पहले बिल कटाने के झंझट से भी मुक्ति मिल जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरुवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को पैथोलॉजी जांच निशुल्क दी जाएं।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में जांच के लिए शुल्क लिए जाने से मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सभी जांचें निशुल्क की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में अभी 207 तरह की पैथोलॉजी जांचें हो रही थी जिन्हें बढ़ाकर अब 258 करने का निर्णय लिया गया है।

मेडिकल कॉलेजों पर निर्णय बाद में

पैथोलॉजी जांचें फ्री करने का निर्णय अभी स्वास्थ्य विभाग के जिला, उपजिला, बेस, संयुक्त और प्राथमिक अस्पतालों पर लागू होगा। बैठक के दौरान मेडिकल कॉलेजों में भी जांच फ्री करने पर चर्चा हुई। लेकिन इस मामले में पहले रिपोर्ट देने को कहा गया है। विभाग की रिपोर्ट के बाद ही मेडिकल कॉलेजों में जांच फ्री करने का निर्णय होगा।

खुशियों की सवारी का दायरा बढ़ेगा

स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक के दौरान खुशियों की सवारी के वाहन बढ़ाने के साथ इस सेवा को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खुशियों की सवारी से अभी तक 90 हजार से अधिक गर्भवतियों को फायदा मिला है। इस सेवा को अधिक प्रभावी बनाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने 108 सेवा के रिस्पॉन्स टाइम को कम से कम करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य में पुरानी हो चुके एंबुलेंस वाहनों को शव वाहन के रूप में परिवर्तित कर इस्तेमाल में लाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।