रैली निकाल कर अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाने की मांग की

देहरादून| 2 अक्टूबर को राघव विहार कल्याण समिति, राघव विहार, प्रेमनगर के बैनर तले स्वर्गीय अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए राघव विहार मंदिर से शुरू होकर मोहनपुर होते हुए प्रेमनगर तक एक विशाल रैली निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में राघव विहार के तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए महिलाएं, युवक तथा अभिभावक शामिल हुए । तत्पश्चात रैली शहीद स्मारक पार्क पहुंची वहां पर सबने शहीदों को नमन किया उसके पश्चात वहां से क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए आंदोलनकारियों के साथ मिलकर नारेबाजी करती हुई गांधी पार्क पहुंची तथा एक सभा में तब्दील हो गई|

रैली का आयोजन श्री प्रताप सिंह रावत द्वारा किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य स्वर्गीय अंकिता भंडारी के हत्यारे को फांसी की सजा, प्रदेश में विभिन्न सरकारी नौकरियों में वर्ष 2002 के बाद प्रदेश में हुए भर्ती महाघोटाले की सीबीआई जांच, प्रदेश में लोकपाल विधेयक, हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर भू कानून तथा प्रदेश की सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30% आरक्षण की सुविधा बहाल करना आदि था।

रैली में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच की महिला सदस्या श्रीमती सुलोचना देवी भट्ट श्रीमती तारा कबटियाल, श्रीमती बीना भट्ट, श्रीमती निर्मला रावत, श्रीमती द्रोप्ती देवी, पूनम रतूड़ी, श्रीमती अर्चना भाटी, श्रीमती बीना भंडारी, देवेश्वरी डंगवाल, पुष्पा रोथान, मीना नेगी, विमला राणा श्रीमती भारती बिष्ट, श्री कुनियाल जी , श्री लेखपाल सिंह बिष्ट, श्री जसवंत सिंह, श्री बहादुर सिंह नेगी जी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।