जवाबी मैसेज मिलने पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से की मारपीट!!!

रुड़की में चुनावी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे के घर में घुसकर मारपीट कर दी। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मारपीट कर घायल करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायल हो रहा है।घटना कलियर थाना क्षेत्र में सुबह की है। शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला निवासी साजिद ने तहरीर देकर बताया कि पंचायत चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जान आलम पक्ष के एक युवक ने मेरे भतीजे के मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर गाली गलौज और मारने की धमकी दी। जिसके जवाब में मेरे भतीजे आशु ने भी जवाबी मैसेज भेज दिया .आरोप है कि मोबाइल पर जवाबी मैसेज मिलने के बाद जान आलम पक्ष की ओर से दो दर्जनों लोग लाठी डंडे लेकर आए और उन्होंने घर मे घुसकर आशु और हनीफा के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर बीच-बचाव करने आए वाजिद, माजिद, मोहसिन के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायल आशु और हनीफा का उपचार रूड़की सिविल अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया। जिसमें आरोपी लाठी डंडे चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ मनोहर सिंह भंड़ारी ने बताया कि साजिद की तहरीर पर जान आलम, सरफराज, मुनीर, शहनवाज , जावेद, आस मोहम्मद, जावेद, सरफराज, मंसूर, शमसुद्दीन, महफूज,तनवीर, अफजाल, तस्लीम, नोमान, जीशान के खिलाफ गाली गलौज कर घर में घुसकर मारपीट कर घायल करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।