मा0 सीएम के सुझाव को तत्काल डीएम ने किया मास्टर प्लान में फिट, – Nikhil Chetna

मा0 सीएम के सुझाव को तत्काल डीएम ने किया मास्टर प्लान में फिट,

देहरादून 28 फरवरी, 2025 :  जौनसार बावर क्षेत्र के हनोल में महासू देवता के धाम को सुनियोजित तरीके से विकसित किया जाएगा। इसके लिए आईएनआई डिजाइन कंपनी के माध्यम से टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान तैयार किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री के सुझावों एवं निर्देशों को जिलाधिकारी हनोल मंदिर के मास्टर प्लान में शामिल कर किया। है। जिलाधिकारी ने कहा कि पावन हनोल सिर्फ टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं, हमारी आस्था संस्कृति का प्रतीत है इसकी शैली को सुरक्षित रखने तथा स्थानिकों के हितो को समावेशित करते हुए प्रभावी प्लान बनाया जाए। उन्होंने कहा कि परिसर में पर्यटकों की बढ़ती आमद के दृष्टिगत वाटर सोर्स, सीवर, घाट निर्माण सड़क आदि समुचित आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए प्रॉपर प्लान तैयार किया जाए। डीएम यथाशीघ्र इसी माह मंदिर परिसर में ही स्थानिकों व तीर्थ पुरोहितों के साथ विमर्श कर तय करेंगे कार्य प्रणाली।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आईएनआई डिजाइन कंसलटेंट और संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए हनोल टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान के तहत प्रस्तावित कार्याे की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि हनोल क्षेत्र में हर दिन बढ़ रही श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप सम्पूर्ण टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान तैयार किया जाए। ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अच्छी सुविधा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अधिक अवसर मिल सके।
जिलाधिकारी ने आईएनआई डिजाइन कंस्लटेंट को निर्देशित किया कि हनोल के लिए प्रस्तावित टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान में सीवरेज और वाटर सप्लाई को भी शामिल किया जाए और फ्लोटिंग पॉपुलेशन (अस्थायी आबादी) का विस्तृत सर्वेक्षण करते हुए हनोल क्षेत्र के सुनियोजित विकास हेतु टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान बनाकर फिर से प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि हनोल तक आने जाने वाले सभी सहायक सड़क मार्गाे का चौडीकरण और विस्तारीकरण को भी योजना में जोड़ा जाए। टोंस नदी किनारे घाट तक एप्रोच रोड़ रखी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि महासू देवता धाम में निर्मित होने वाली दुकानों में से 50 प्रतिशत दुकानें स्थानीय लोगों महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए आरक्षित करने के निर्देश दिए है। ताकि स्थानीय उत्पादों के विक्रय हेतु स्वयं सहायता समूहों उचित विपणण स्थल मिल सके।
जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि हनोल क्षेत्र के गांवों को होम स्टे के रूप में विकसित किया जाए। स्थानीय लोगों को प्रोत्साहित करें और होम स्टे पंजीकरण के लिए स्पेशल कैंप लगाकर अधिक से अधिक लोगों को होम स्टे योजना से आच्छादित किया जाए। ताकि आने वाले समय में स्थानीय लोगों को अच्छा रोजगार मिल सके। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि हनोल क्षेत्र से जाने वाले केदार कांठा एवं अन्य ट्रैक मार्गाे को भी प्राकृतिक रूप से विकसित किया जाए।
बैठक में आईएनआई डिजाइन कंसलटेंट ने हनोल टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान का प्रेजेंटेशन दिया गया। बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु महासू देवता धाम में एराइवल प्लाजा, तीर्थ पुरोहित आवास, मंदिर सौंदर्यीकरण, क्यू मैनेजमेंट, पार्किंग, एप्रोच मार्ग, धर्मशाला, पब्लिक यूटिलिटी कॉम्पलेक्स, रेन सेल्टर, आस्था पथ निर्माण आदि कार्य प्लान में शामिल किए गए है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी चकराता योगेश मेहर, आईएनआई डिजाइन कंपनी के कंसलटेंट धर्मेश गंगाडी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।