मौसम विभाग ने कल शुक्रवार को भारी बारिश की बताई संभावना, रेड अलर्ट जारी – Nikhil Chetna

मौसम विभाग ने कल शुक्रवार को भारी बारिश की बताई संभावना, रेड अलर्ट जारी

10 अगस्त 2023 : मौसम विभाग के अनुसार कल शुक्रवार को भारी बारिश होने की आशंका है। पौड़ी और टिहरी में भी अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बहुत भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट है। अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। यह क्रम आगामी 14 अगस्त तक बना रहने की आशंका है।

बीते तीन दिनों से दून के कई इलाकों में भारी वर्षा का क्रम बना हुआ है। रोजाना एक से दो दौर दर्ज किए जा रहे हैं। मालदेवता और सहस्रधारा क्षेत्र में जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित है। मालदेवता के सरखेत में सड़कें बहने के साथ ही विद्युत पोल बह गए हैं। बांदल नदी के उफान पर होने के कारण ग्रामीणों की आवाजाही ठप है।

हालांकि, ग्रामीण रस्सियों के सहारे नदी के इस पार से सामान उस पार पहुंचा रहे हैं। कच्चे पुल बहन से लोग घरों में कैद हैं और बारिश के दौरान बाढ़ के कारण घरों और दुकानों को खतरा पैदा हो गया है। इसके अलावा सहस्रधारा में भी बीते दिनों हुए भूस्खलन से चामासारी मार्ग बंद है, जिसे दुरुस्त करने में लोनिवि की जेसीबी जुटी हैं। राजपुर क्षेत्र में भी कई कालोनियों में जल भराव और भूधंसाव की सूचना है।

बुधवार रात हुई भारी वर्षा के कारण चंद्रबनी चोयला में आपदा जैसे हालात हो गए। जंगल की ओर से बरसाती नालों के पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा रिहायशी इलाकों में आ गया। इस दौरान करीब 22 घरों में मलबा व पानी घुस गया, जिससे उनका सामान खराब हो गया। क्षेत्रवासियों ने रात जागकर बिताई।

कई घरों में रखा राशन भी मलबे से खराब हो गया। कुछ घरों को नुकसान भी पहुंचा है। जबकि, सड़कों पर भारी मात्रा में मलबा आने से आवाजाही भी प्रभावित हो गई। सुबह नगर निगम की टीम ने जेसीबी से सड़कों से मलबा हटाया। गुरुवार सुबह महापौर सुनील उनियाल गामा ने क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रशासनिक अधिकारियों को नुकसान के आकलन के निर्देश दिए। हालांकि, देर शाम तक प्रशासन की ओर से किसी भी अधिकारी के मौके पर पहुंचने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।