रीठा साहिब गुरुद्वारे से दर्शन कर लौट रहे तीर्थ यात्रियों की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त 40 यात्री घायल

खटीमा 19 जून 2023 : चंपावत जिले में धौन के समीप हाईवे पर रोडवेज की बस का देर रात एक्सीडेंट हो गया. पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दुर्घटना में घायलों और अन्य यात्रियों को जिला मुख्यालय पहुंचाया. एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे. रोडवेज बस पलटने के कारण हुई दुर्घटना में अभी तक किसी की जान के नुकसान की सूचना नहीं है.

रविवार की रात को यात्रियों से भरी एक बस चंपावत-टनकपुर एनएच पर धौन के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बस में 60 के करीब यात्री सवार थे. बस की दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मौके पर राहत-बचाव कार्य शुरू किया. फिलहाल, किसी तरह की जनहानि होने की सूचना नहीं मिली है.

एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पुलिस टीम समय पर मौके पर पहुंच चुकी थी. वे भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच चुके थे. पुलिस द्वारा तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया गया. आपदा राहत की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची. बस में 50 से 60 यात्री सवार बताए जा रहे हैं. घायलों को जिला अस्पताल में इलाज हेतु भेजा गया है. घायलों के अलावा सुरक्षित यात्रियों को रैन बसेरा गोरलचौड़ में ठहराने की व्यवस्था की गई है.

बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग रीठा साहिब गुरुद्वारे से दर्शन कर लौट रहे थे. इस दौरान तीर्थयात्रियों से भरी बस का ब्रेक फेल हो गए. इस कारण कारण बस अनियंत्रित होकर चंपावत टनकपुर हाइवे पर पलट गई. बस पलटते ही उसमें सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच गई.

गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी. इस हादसे में तकरीबन 40 तीर्थयात्रियों को चोट आई है. घायलों को जिला अस्पताल लाया गया. जिला अस्पताल की पूरी टीम द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया. 6 मरीजी को गंभीर चोट आने से उनको हायर सेंटर रेफर किया गया. सीएमओ केके अग्रवाल ने बताया कि उनकी टीम द्वारा सभी मरीजों का उपचार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।