सीएम योगी ने “जनता दर्शन “के आयोजन के दौरान लोगों की समस्याओं के जल्द समाधान का दिया आश्वासन – Nikhil Chetna

सीएम योगी ने “जनता दर्शन “के आयोजन के दौरान लोगों की समस्याओं के जल्द समाधान का दिया आश्वासन

यूपी 6 जून 2023  : उत्तर प्रदेश  के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर  परिसर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान करीब 500 लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान सीएम योगी ने लोगों की समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया. ‘जनता दर्शन’ का आयोजन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में किया गया था. सीएम ने कहा कि जिन्हें आवास की समस्या है, उन्हें सरकारी योजना से आवास दिलाया जाएगा. गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चेतावनी देते हुए सीएम योगी ने कहा कि भू-माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा एक बयान जारी कर कहा गया है कि लखनऊ रवाना होने से पहले सीएम ने अधिकारियों को लोगों की समस्या के समाधान के लिए जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान गुणवत्तापूर्ण और संतोषप्रद होना चाहिए. बयान के अनुसार, एक महिला ने सीएम योगी को आवास की समस्या बताई. सीएम ने उसे प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिए जाने का आश्वासन दिया. एक अन्य महिला ने विद्युत कनेक्शन न मिलने की समस्या बताई. इस पर उन्होंने अधिकारियों को बिजली कनेक्शन देने में आ रही दिक्कत का पता करने और महिला को जल्द से जल्द यह सुविधा देने के निर्देश दिए. यह भी बयान में बताया गया है कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार करने वालों को सीएम ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पूरी मदद देने का आश्वासन दिया. इसे लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन को भेजें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।