मुख्यमंत्री नें पार्टी कार्यकताओं से दो तरफा संवाद कायम कर उनकी समस्याएं सुनी – Nikhil Chetna

मुख्यमंत्री नें पार्टी कार्यकताओं से दो तरफा संवाद कायम कर उनकी समस्याएं सुनी

काठगोदाम/हल्द्वानी | सूबे के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर कुमाऊॅ के प्रवेश द्वार हल्द्वानी पहुॅचे जहॉ उन्होंने सर्किट हाउस के सभागार में पार्टी कार्यकताओं से दो तरफा संवाद कायम कर उनकी समस्याएं सुनी और बेहतर विकास कार्यों एवं संगठन की मजबूती के लिए सुझाव भी लिए।

अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री श्री धामी ने जिला, नगर एवं मण्डल ईकाइयों के नव मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में स्थानीय नागर निकाय तथा लोकसभा के चुनाव सम्पन्न होने है इन चुनावों की तैयारियों के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग एवं टीम भावना से जुट जाए ताकि हमारी विजय पताका बरकार रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवश्स्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो समस्याएं एवं सुझाव दिये गये है उन पर गम्भीरता से अमल किया जायेगा। समस्याओं के निराकरण को भी विशेष तरजीह दी जायेगी।
अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का देवभूमि उत्तराखण्ड तथा उत्तराखण्ड से विशेष आत्मिक लगाव है। उत्तराखण्ड में प्रधानमंत्री जी के दिशा निर्देशन में विशेष पुनर्निर्माण एवं विकास कार्य चल रहे हैं। वहीं बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम के विकास कार्यो का अनुश्रवण कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लोकप्रिय नेतृत्व से विश्व स्तर पर देश ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। विश्व स्तरीय एक सर्वे के अनुसार श्री मोदी नम्बर वन के लीडर के रूप में ऑके गये है। प्रधानमंत्री के नौ साल के नेतृत्व में देश ने अनेकों क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किये है। पहले हमारा देश अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में दसवें स्थान पर था प्रधानमंत्री के प्रयासों से अब अर्थव्यवस्था के मामले में भारत पॉचवें स्थान पर ऑका गया है।
श्री धामी ने बताया कि हमारे देश की प्रचीन योग पद्धति को विश्व स्तर पर स्वीकार किया गया है। जिससे विश्व के अनेकों देशों के लोगों की जीवन शैली योग ने बदल दी है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से विश्व स्तर पर देश के मोटे आनाजो की लोकप्रियता बढ़ी है वही उत्तराखण्ड के मडुवा, झिगोरा, मक्का, गहोत, भट्ट जैसे मोटे अनाज देश एवं विश्व स्तर पर लोकप्रिय है। मडुवे को राष्ट्रीय एवं विश्व स्तर पर पहचान मिलने से प्रदेश के काश्तकारों में खुशी लहर है। भारत सरकार द्वारा मडुवे को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की पहल पर उत्तराखण्ड में जी20 की दो बैठकें कुमाऊॅ एवं गढवाल में निकट भविष्य में समपन्न होगी। इन विश्व स्तरीय बैठकों के लिए चिन्तन मनन के साथ ही उच्च स्तरीय तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि देश की राजधानी में कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतन्त्र दिवस परेड में उत्तराखण्ड की मानस झांकी में प्रथम स्थान प्राप्त किया जो हमारे लिए गर्व की बात है।
बैठक में विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट, श्री रामसिंह कैडा, श्रीमती सरिता आर्या, मेयर डा. जोगेदर पाल सिंह रौतेला, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट, महामंत्री नवीन भट्ट, रंजन बर्गली, मण्डल अध्यक्ष प्रताप रैकवाल, किशोर जोशी, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा हेमन्त द्विवेदी, प्रदीप रावत, अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, अध्यक्ष दुग्ध संघ मुकेश बोरा, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग मजहर नईम नवाब, पूर्व दर्जा धारी मंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, प्रमोद तोलिया, के अलावा रवि कुरिया, चतुर सिंह बोरा,दिनेश खुल्बे , प्रकाश हर्बोला, विकास भगत, दिनेश आर्या, समीर आर्या, भावना मेहरा, प्रतिभा जोशी, रूकमणी देवी, हरीश नैनवाल, गोविन्द सिंह टाकुली, शान्ति भट्ट, मंजु पाण्डे, नीरज पंत, दयाकिशन पोखरिया, अजय राजौर, कमेलश चन्दोला, संदीप कुकसाल, मोहन तिवारी, पान सिंह मेवाडी, त्रिलोक सिंह मेहरा, अर्चना उपाध्याय, साकेत अग्रवाल, हुकुम सिंह कुॅवर के अलावा बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजदू थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।