ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को मुजफ्फरनगर से किया गिरफ्तार ! – Nikhil Chetna

ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को मुजफ्फरनगर से किया गिरफ्तार !

ऋषिकेश: शहर के हरिद्वार रोड स्थित सर्वहारा नगर से चोरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली को ऋषिकेश पुलिस और एसओजी देहात की टीम ने मुजफ्फरनगर से बरामद कर लिया है. वहीं, चोरी के आरोप में यूपी के तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है. इसके अलावा पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त एक बाइक भी अपने कब्जे में ली है. आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया. मामले का खुलासा देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने किया. एसएसपी के मुताबिक 30 दिसंबर 2022 की रात सर्वहारा नगर काले की ढाल में रहने वाले प्रेम कुमार की ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी हो गई थी. जिसकी जानकारी 31 दिसंबर की सुबह प्रेम कुमार को हुई. जिसके बाद मामला ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की. इस दौरान पुलिस और एसओजी देहात की टीम को सीसीटीवी कैमरे में तीन युवक ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी कर हरिद्वार की ओर जाते हुए दिखाई दिए. जिनकी धरपकड़ के लिए तत्काल पुलिस ने दो टीमों का किया गठन। कप्तान दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मामले की छानबीन करते हुए दोनों टीम यूपी के मुजफ्फरनगर पहुंची. जहां मुखबिर की सूचना पर रामपुर तिराहे के निकट पुलिस ने संदिग्ध रूप से जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली को चेकिंग के दौरान रोक लिया. पुलिस को देख ट्रैक्टर पर सवार तीन युवक भागने लगे. शक होने पर पुलिस ने तीनों को घेराबंदी कर दबोच लिया. पूछताछ करने पर तीनों युवकों ने ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर ऋषिकेश ले आई.

पूछताछ में आरोपियों की पहचान राहुल कश्यप पुत्र बबलू कश्यप, निवासी सरधना मेरठ, नितिन सैनी पुत्र रामवीर, निवासी बागपत और नितिन कश्यप पुत्र मांगेराम निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है. एसएसपी ने बताया कि राहुल कश्यप किसान का बेटा है. जबकि नितिन सैनी नाई की दुकान चलाता है. वहीं, नितिन कश्यप शुगर मिल में कर्मचारी है.

नए साल के मौके पर जश्न मनाने के लिए तीनों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरी करने से पहले तीनों आरोपियों ने ऋषिकेश में आकर ट्रैक्टर ट्रॉली की रेकी भी की थी. पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त बाइक भी आरोपियों की निशानदेही पर बरामद की है. पुलिस ने बताया कि राहुल कश्यप पहले भी चोरी के आरोप में मेरठ से जेल की हवा खा चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।