“गौ-रक्षक संत की संदिग्ध मौत: कोसीकलां में तनाव, हाईवे जाम”

मथुरा के कोसीकलां में गौ-रक्षक संत बाबा चंद्रशेखर की संदिग्ध मौत के बाद तनाव है। समर्थकों का आरोप है कि गौ-तस्करों ने उन्हें गाड़ी से कुचलकर मार डाला। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है, तीन फरार हैं। गुस्साई भीड़ ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा की घटना का संज्ञान लिया है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 4 बजे बाबा चंद्रशेखर को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गायों को लेकर भाग रहे हैं।

सूचना मिलते ही बाबा अपनी बाइक से तस्करों का पीछा करने निकल पड़े। वारदात कोटवन चौकी क्षेत्र के ग्राम नवीपुर के पास हुई। बताया जा रहा है कि पीछा करने के दौरान तस्करों ने बाबा की बाइक को जोरदार टक्कर मारी और उन्हें अपनी गाड़ी से रौंदते हुए फरार हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाबा चंद्रशेखर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों और गौ-रक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को पकड़ लिया, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पकड़े गए युवक का संबंध दूसरे समुदाय से बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। फिलहाल पुलिस की कई टीमें फरार आरोपियों की तलाश में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।बाबा की मौत की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और गौ-भक्त दिल्ली-आगरा हाईवे (NH-19) पर जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान स्थिति तब बिगड़ गई जब आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। हालात को काबू में करने के लिए भारी संख्या में पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है। आला अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।बाबा चंद्रशेखर के पार्थिव शरीर को कोसी से आंजनौख गौशाला ले जाया जा रहा है। बाबा अपनी निडरता और गौ-सेवा के लिए पूरे क्षेत्र में विख्यात थे। उनके निधन से ब्रज के संतों और ग्रामीण इलाकों में गहरा दुख है। ग्रामीणों का कहना है कि बाबा हमेशा गौ-वंश की रक्षा के लिए तत्पर रहते थे और आज इसी सेवा के दौरान उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा की घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा, जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।