जनमानस, महिला, बुजुर्ग,बच्चों को नहीं रहने दे सकते जलमग्न;किसी भी हालत में ऋषिकेश शहर के जलभराव का करना ही है समाधान: डीएम – Nikhil Chetna

जनमानस, महिला, बुजुर्ग,बच्चों को नहीं रहने दे सकते जलमग्न;किसी भी हालत में ऋषिकेश शहर के जलभराव का करना ही है समाधान: डीएम

देहरादून 22 जून, 2025 : जिलाधिकारी सविन बंसल ने विगत दिवस ऋषिकेश में जलभराव समस्या के समाधान को अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर अमित ग्राम गुमानीवाला में लोनिवि ने ड्रेनेज कार्य शुरू कर कर दिया है ।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से स्पष्ट किया कि किसी भी हालत में ऋषिकेश शहर के जलभराव का समाधान करना है, इसके लिए लोनिवि को तत्काल खुदाई करते हुए जलभराव के मुख्य कारक गुमानीवाला चौक ह्यूम पाइप ड्रेनेज की सफाई तथा अलाइमेंट कार्य को तत्काल करने के निर्देश दिए थे, जिसके लिए फंड की स्वीकृति जिलाधिकारी ने मौके पर ही जारी की। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण के अधिकारियों से कड़े शब्दों में कहा कि जनमानस, महिला, बुजुर्ग,बच्चों को जलमग्न नहीं रहने दे सकते। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी हालत में ऋषिकेश शहर के जलभराव समाधान करने के निर्देश दिए थे, जिसके फल स्वरुप जल भराव से निकासी का कार्य प्रारंभ कर दिया है।
ऋषिकेश शहर में बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या पर जिलाधिकारी ने जल निगम को पानी निकासी के लिए ठोस प्लानिंग के साथ काम करने के निर्देश दिए। वहीं गुमानीवाला अमित ग्राम के पास नाली चौक होने की समस्या पर लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि पानी निकासी के लिए पूर्व में बिछाई गए ह्यूम पाइप को निकाल कर उसका  एलाइनमेंट ठीक करें। ताकि पानी की उचित ढंग से निकासी हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए विभाग को पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता को तत्काल इसका काम शुरू करने के निर्देश दिए।

इस दौरान नगर आयुक्त ऋषिकेश, उप जिलाधिकारी योगेश मेहर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमके शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।