ट्रेनों के लिए ‘अग्निपथ’ बना सफर, देश भर में 340 पर असर, 234 को करना पड़ा रद्द

अग्निवीर प्रदर्शन के दौरान भारतीय रेल पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। जहां देश के अलग-अलग हिस्सों में ट्रेनों में आग लगा दी गई। इन घटनाओं के चलते तमाम ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया। वहीं कुछ के रूट बदल दिए गए। केवल बिहार में 13 ट्रेनों के 60 से अधिक कोच फूंक दिए गए। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में भी ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। पूरे दिन में देशभर की कुल 340 ट्रेनों पर असर पड़ा है। इसके चलते रेल पैसेंजर्स को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

94 मेल और 140 पैसेंजर ट्रेनें हुईं कैंसिल
रेल मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन के चलते 94 मेल और 140 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया। इसके अलावा 65 मेल और 30 पैसेंजर ट्रेनें आंशिक रूप से कैंसल रहीं। रेल मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक 11 मेल ट्रेनों का रूट परिवर्तन करना पड़ा। इस तरह देखा जाए तो शाम तक कुल 340 ट्रेनों पर अग्निवीरों के प्रदर्शन का असर पड़ा था।

बंगाल में भी प्रदर्शन
गौरतलब है कि तेलंगाना के सिकंदराबाद में प्रदर्शन के दौरान 15 लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पश्चिम बंगाल में प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार सुबह बोंगांव ट्रेन लाइन को ब्लॉक करने का प्रयास किया। इस ब्लॉकेज को खुलवाने के लिए पुलिस को यहां पर लाठी चार्ज करना पड़ा और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करना पड़ा। इसके अलावा प्रदेश भर में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि प्रदर्शनकारियों के गुस्से को शांत करने के लिए सरकार ने मिथ्स बनाम फैक्ट्स का डॉक्यूमेंट जारी किया गया है। इसमें अग्निपथ स्कीम पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।