यूपी: ट्रक चालक ने महिला को लिफ्ट देने के बाद की छेड़खानी, विरोध करने पर कर दिया कुछ ऐसा – Nikhil Chetna

यूपी: ट्रक चालक ने महिला को लिफ्ट देने के बाद की छेड़खानी, विरोध करने पर कर दिया कुछ ऐसा

मथुरा (उप्र)।मथुरा जिले के कोसीकलां थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक द्वारा छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवती को छड़ से हमला कर चलती गाड़ी से बाहर फेंक देने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया कि घटना शनिवार रात की है, जब एक दवा कंपनी में कार्यरत आगरा निवासी युवती कोसीकलां में दवा पहुंचाकर दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजीजपुर गांव के समीप सवारी का इंतजार कर रही थी।

तभी नोएडा से तमिलनाडु के लिए बाइक लेकर जा रहे एक कंटेनर चालक ने उसे लिफ्ट देकर बैठा लिया। एसपी ने बताया कि कुछ ही देर बाद वह उससे छेड़खानी करने लगा। युवती के विरोध करने पर वह जबरदस्ती करने लगा। युवती ने मदद के लिए चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो कुछ लोग उसका पीछा करने लगे। यह देख चालक ने पहले तो उसके सिर में लोहे की रॉड का प्रहार कर उसे घायल कर दिया और फिर उसे चलते कंटेनर से ही बाहर फेंक दिया। उन्होंने बताया कि कंटेनर का पीछा कर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना देकर युवती को केडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को कंटेनर का नंबर देकर पकड़वा दिया। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।