प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों और उद्योगपतियों से शीतकाल में उत्तराखंड आने की अपील की

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले मैं पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। शीतकाल में उत्तराखंड में घाम तापो (सर्दियों में धूप सेंकना) पर्यटन स्पेशल इवेंट बन सकता है। उन्होंने लोगों और उद्योगपतियों से शीतकाल में उत्तराखंड आने की अपील की।

हर्षिल में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि वे चाहते हैं कि उत्तराखंड में कोई भी सीजन हो ऑफ सीजन ना हो। उन्होंने कहा कि सीजन ऑफ का नहीं, बल्कि ऑन का जमाना है। उत्तराखंड में सीजन में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, ऑफ सीजन सर्दियों में होटल, होमस्टे खाली पड़े रहते हैं। जो आर्थिकी में सुस्ती लाती है। शीतकालीन सीजन में पर्यटकों को यहां का मौसम रोमांचित कर देगा। इसी समय पर यहां विशेष अनुष्ठान भी होते हैं। यहां जो अनुष्ठान किया जाता है वो हमारी प्राचीन और अद्भुत है। उत्तराखंड सरकार का साल भर पर्यटन का उद्देश्य यहां के लोगों को रोजगार देगा। उन्होंने कहा कि देश के बड़े हिस्से में जब कोहरा होता है और सूर्य देव के दर्शन नहीं होते, तब पहाड़ों पर लोग धूप का आनंद मिल रहा होता है।
उन्होंने कहा कि ये स्पेशल इवेंट बन सकता है। गढ़वाली में जिसे घाम तापो पर्यटन कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए देश के कोने-कोने से लोग उत्तराखंड जरूर आए। खासकर कॉर्पाेरेट जगत के साथी विंटर टूरिज्म का हिस्सा बनें. मीटिंग, कॉन्फ्रेंस के साथ ही एग्जीबिशन के लिए विंटर में देवभूमि से दूसरी कोई जगह नहीं हो सकती। उन्होंने बड़े-बड़े उद्यमियों से अपील कि वो सेमिनार के लिए उत्तराखंड आए। जिसके उनकी आर्थिकी मजबूत होने के साथ ही, घर पर ही रोजगार मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ दौरे के दौरान मेरे मुंह से निकल पड़ा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। उन्होंने कहा कि वे देख रहे हें कि बाबा केदार के आशीर्वाद से वो भाव सच्चाई में बदल रहा है। ये दशक उत्तराखंड का बन रहा है। उत्तराखंड की प्रगति के रास्ते खुल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।