महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट , शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा – Nikhil Chetna

महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट , शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

देहरादून/राजस्थान। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भेंट कर शीतकालीन यात्रा पर विस्तृत चर्चा की।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट कर उनसे उत्तराखंड में चल रही शीतकालीन यात्रा के बारे चर्चा करते हुए कहा कि यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ (सामूहिक रूप से चार धाम के रूप में जाने जाते हैं) के पवित्र तीर्थस्थल गर्मियों के महीनों में लाखों तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हैं। लेकिन सर्दियों के आते ही, भारी बर्फबारी के कारण ये स्थल दुर्गम हो जाते हैं और इन पूजनीय मंदिरों के द्वार बंद कर दिए जाते हैं। इस दौरान इन तीर्थस्थलों के पीठासीन देवता कम ऊंचाई पर निवास करने का निर्णय लेते हैं, जिन्हें लोकप्रिय रूप से ‘शीतकालीन चार धाम’ के रूप में जाना जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के माध्यम से राजस्थान के श्रद्धालुओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह भी सुरक्षित शीतकालीन यात्रा के लिए उत्तराखंड आ सकते हैं।

श्री महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को बताया कि 08 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस यात्रा के कार्यक्रम की शुरुआत की और राज्य सरकार ने इसे सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया है। उत्तराखंड में भीषण ठंड के बावजूद, श्रद्धालुओं का जोश और उत्साह ठंड की परवाह किए बिना बढ़ता जा रहा है। अभी तक हजारों श्रद्धालु शीतकालीन गद्दीस्थलों में पूजा-अर्चना कर चुके हैं। शीतकालीन यात्रा श्रद्धालुओं के बीच एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।