रेनो इंडिया ने 2025 की शानदार शुरुआत की: ग्राहकों के लिए स्‍टैण्‍डर्ड 3 साल/1,00,000 किमी वारंटी लॉन्‍च की

देहरादून – 02 जनवरी 2025 : रेनो इंडिया, जो रेनो ग्रुप की एक पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार पहल की घोषणा की है। अब रेनो की सभी कारों पर 3 साल या 1,00,000 किलोमीटर की स्टैण्डर्ड वारंटी मिलेगी। यह नई वारंटी 1 जनवरी 2025 से लागू हो चुकी है। यह वारंटी ग्राहकों को मानसिक सुकून देने के लिए डिज़ाइन की गई है और इसमें मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल खराबियों, वर्कमैनशिप, मेटेरियल या मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट्स को कवर किया गया है।

ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए, रेनो ने 7 साल या अनलिमिटेड किलोमीटर की एक्सटेंडेड वारंटी भी पेश की है, जो इंडस्ट्री में सबसे बेहतर मानी जा रही है। ग्राहक इसे स्टैण्डर्ड वारंटी की अवधि के दौरान कभी भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा, स्टैण्डर्ड और एक्सटेंडेड वारंटी के साथ 24×7 रोडसाइड असिस्टेंस मुफ्त में दिया जाएगा, जिसमें एक्सीडेंटल टोइंग की सुविधा भी शामिल है। यह सुनिश्चित करता है कि रेनो के ग्राहक किसी भी स्थिति में सुरक्षित और निश्चिंत रहें, जिससे उनकी गाड़ी का मालिक होने का अनुभव और भी सुविधाजनक और भरोसेमंद बनता है।

श्री वेंकटराम एम., मैनेजिंग डायरेक्टर और कंट्री सीईओ, रेनो इंडिया ने कहा, “रेनो ने हमेशा अपने ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए नए और भरोसेमंद समाधान देने की परंपरा को कायम रखा है। 2025 में खरीदे गए सभी वाहनों के लिए 3 साल की स्टैण्डर्ड वारंटी की पेशकश के साथ, हम अपनी कारों की गुणवत्ता में अपने आत्मविश्वास और ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने की प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहे हैं। हम यह समझते हैं कि किसी बड़े निवेश के समय मानसिक सुकून कितना जरूरी होता है। यह पहल हमारे ग्राहकों को प्राथमिकता देने और उनके हर सफर को आरामदायक, सुरक्षित और आनंददायक बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

रेनो सिक्‍योर पहल के अंतर्गत पेश किये गये एक्‍सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम्‍स निम्‍नलिखित हैं :

4 साल/1,00,000 किमी (जो भी पहले हो),
5 साल/1,20,000 किमी (जो भी पहले हो),
6 साल/1,40,000 किमी (जो भी पहले हो),
7 साल/अनलिमिटेड किमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।