सीडीओ के आकस्मिक निरीक्षण से मचा अस्पताल में हड़कंप

देहरादून। दिनांक 13 नवम्बर 2024 : जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन पर आज मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सीएचसी चिकित्सालय सहसपुर में आम जन की तरह लाइन पर लगकर पर्चा कटवाया तथा ओपीडी सुविधा का औचक निरिक्षण किया, इस दौरान उन्होंने औषधि वितरण कक्ष का निरिक्षण किया औषधि प्राप्त करने वाले लोगों की प्रेस स्क्रिप्शन पर्चा का अवलोकन कर रोगियों से बाहर से दवाई लिखें जाने के बारे में जानकारी ली गई, जिस पर उन्होंने बताया सभी दवाई अस्पताल से मिल रही हैं। औषधि स्टोर का निरिक्षण पर स्टॉक रजिस्टर में कुछ दवाइयां सितंबर से प्राप्त नहीं होना पाया गया। जिस पर सीएमओ को शीघ्र औषधि उपलब्ध कराने के निर्देश दिया गया।

उपस्थिति रजिस्टर का निरिक्षण के दौरान एक डॉक्टर अनुपस्थित पाया गया, जिसका वेतन रोकने तथा सर्विस ब्रेक करने की कार्यवाही हेतु सीएमओ को निर्देशित किया।
जबकि तीन अनुपस्थित चिकित्सक में एक ईएल पर तथा एक विद्यालय में बच्चो के आँखों की परिक्षण करने गए हैं बताया गया जिस पर सीडीओ तीनों चिकित्सकों का स्पष्टीकरण जारी करने व तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
इसके बाद सीडीओ ने चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधा ओपीडी, आपातकालीन वार्ड, प्रसूता/ गायनी वार्ड, ओटी, एक्स-रे मशीन, सैंपल जांच सहित अन्य कक्ष का अवलोकन किया।
औचक निरिक्षण में शौचालय में गंदगी पाए जाने एवं महिला सेपरेट शौचालय नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। जिस पर सीएमओ एवं सीएमएस को दो दिन के भीतर महिलाओं के लिए सेपरेट शौचालय तैयार कर शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल के सामने परिसर पर कूड़ादान पड़ा होने पर तत्काल हटाने के निर्देश दिए, उक्त स्थल पर अस्पताल में आने वाले जनमानस को बैठने के लिए अनुकूल सुविधा मुहैया करने के निर्देश दिया। साथ ही सीएमएस को निर्देशित किया कि औषधि वितरण कक्ष के बाहर लोगों के लिए बैठने की भी व्यवस्था बनाए जाए।
इस मौके पर सीएमओ डॉ संजय जैन, सीएमएस डॉ मोहन सिंह डोगरा सहित अन्य उपस्थित थे,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।