बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे अनुसूचित जाति के लोग- भरत चौधरी – Nikhil Chetna

बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे अनुसूचित जाति के लोग- भरत चौधरी

रुद्रप्रयाग : जैसे जैसे केदारनाथ उपचुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, राजनेतिक दलों द्वारा अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। चुनाव तैयारी के लिहाज से भाजपा काफी आगे दिख रही है। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में 16-18% अनुसूचित जाति का वोट है। जिसको अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर ली है। इसी को साधने के लिए भाजपा सतेराखल चोपता मंडल के अंतर्गत चोपता में अनुसूचित जाति सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति से विभिन्न राजकीय सेवा, भारतीय सेना, व क्षेत्र के वर्तमान जनप्रतिनिधियों व पूर्व जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र प्रभावशाली वरिष्ठ लोगों व अन्य पार्टियों से जुड़े लभगभ 150 से ज्यादा लोगों को भाजपा में सम्मिलित कर अनुसूचित जाति समाज के अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वही कार्यक्रम में उपस्थित रहे केदारनाथ विधानसभा के चुनाव संयोजक रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चौधरी ने सभी का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। उन्होंने का आज अनुसूचित समाज के लोग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में बिना किसी भेद भाव के सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 6 माह से केदारनाथ विधानसभा के पालक के रूप में कार्य कर रहे इन छः महीनों में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 600 करोड़ की विकास योजनाओं की क्षेत्र के लिये दी। जिसका लाभ क्षेत्र वासियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोग इस चुनाव में भाजपा से जुड़कर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। वही कार्यक्रम में उपस्थित घनसाली शक्तिलाल शाह ने कहा कि भाजपा सरकार में ही अनुसूचित जाति समाज का विकास हो सकता और आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों तक इस समाज के लोगों को सिर्फ अपने वोट बैंक के लिए इस्तेमाल कर इस समाज के लिए कुछ नहीं किया ।उन्होंने कहा की दलित समाज को पद प्रतिष्ठा, मान सम्मान सब भाजपा सरकार में मिला है। उन्होंने केदारनाथ उपचुनाव मे भाजपा अधिक को अधिक मत देने की अपील की। वही कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा केदारनाथ विधानसभा प्रभारी प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने पटका पहनाकर सब को भाजपा की सदस्यता दिलाई। वही उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति-नीति से व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग भाजपा मे सम्मिलित हो रहे है। उन्होंने कहा कि आगे बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति के समाज के लोगों को भाजपा से जोड़ा जाएगा। इस अवसर सम्मिलित होने वालों में रिटायर्ड डीएसपी प्रेम लाल टम्टा , सेवानिवृत्त खण्ड विकास अधिकारी विक्रम लाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुंदी लाल,हर्ष लाल, दिनेश लाल, सावित्री देवी, गुड्डी देवी, महसी देवी रोशन लाल ,शिवलाल सहित बड़ी संख्या अनुसूचित जाति के लोग सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र लाल शाह , अनूसूचित मंडल अध्यक्ष अमित कुमार ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, विक्रम कंडारी, जगमोहन रावत, दरम्यान जखवाल,गंभीर विष्ट, अर्जुन नेगी, विक्रम पेलड़ा,अमित प्रदाली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।