मातृशक्ति से दुर्व्यवहार को लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष का कड़ा रुख, कहा देवभूमि में नही अपराधियों की कोई जगह – Nikhil Chetna

मातृशक्ति से दुर्व्यवहार को लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष का कड़ा रुख, कहा देवभूमि में नही अपराधियों की कोई जगह

चमोली जिले की नंदानगर तहसील में एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करने, अल्मोड़ा के सल्ट में नाबालिग से छेड़छाड़ सहित महिला अपराधों के मामले में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा की राज्य महिला आयोग महिलाओं व नाबालिग बच्चियों के साथ घट रही घटनाओं की घोर निंदा करता है, देवभूमि में महिलाओं व नाबालिग किशोरियों के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म जैसे निंदनीय घटनाओं को अंजाम देने वालो के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

मामले में चमोली, अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से फोन पर वार्ता के क्रम में घटनाओं की जानकारी लेते हुए उन्हें निर्देश दिए है कि देवभूमि को दूषित करने वाले सभी अपराधियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएं। क्योंकि देवभूमि में अपराधियों के लिए कोई स्थान नही है। जो भी उत्तराखण्ड की मातृशक्ति के साथ दुर्व्यवहार करता है उसे जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए।

मामले में उन्होंने पुलिस अधीक्षक चमोली, सर्वेश पंवार को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे लोग जो बाहर से आकर यहां रह रहे है उन सभी के सत्यापन होने चाहिए साथ ही इसके दौरान उनकी क्राइम हिस्ट्री की जांच भी अवश्य होनी चाहिए। क्योंकि विभिन्न जगहों से आकर आपराधिक मानसिकता के लोग यहां आकर बस जाते है और देवभूमि के माहौल को खराब करने का काम करते है।

मामले में चमोली पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि उक्त मामले के आरोपी युवक को देर रात उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध पोक्सो एक्ट कर तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वहीं अल्मोड़ा में भी जंगल में बकरियां चराने गयी नाबालिग के साथ एक व्यक्ति द्वारा गलत तरीके से छेड़छाड़ के मामले मे भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देवेंद्र पीचा से फोन पर वार्ता की और ऐसे घिनौना कृत्य करने वाले अपराधी के विरुद्ध भी कड़ी व दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए पैरवी की है। उन्होंने कहा कि अपराधी का कोई धर्म कोई जाति नही होती वह केवल अपराधी की श्रेणी में आता है उसके विरुद्ध सख्ताई से कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।