मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को खेल प्रतिस्पर्धाओं में स्कूली बच्चों काे प्रतिभाग कराने के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 देहरादून : मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने अपने कार्यालय सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना वर्ष 2024-25 के क्रियान्वयन को लेकर संबंधित अधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को खेल प्रतिस्पर्धाओं में स्कूली बच्चों काे प्रतिभाग कराने के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देशित कर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर रूपरेखा के अनुरूप कार्यक्रम संचालन के निर्देश दिए। साथ ही अपर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यक्रम स्थलों पर चिकित्सक, एम्बुलेंस आदि व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत देहरादून के आठ से 14 वर्ष तक (08 से 09 वर्ष, 09 से 10 वर्ष, 10 से 11 वर्ष, 11 से 12 वर्ष, 12 से 13 वर्ष एवं 13 से 14 वर्ष) के प्रत्येक आयु वर्ग से 25 बालक तो 25 बालिका कुल 300 उदीयमान खिलाड़ियों (150 बालक एवं 150 बालिकाओं) को 1500 रुपये प्रतिमाह प्रति सदस्य की दर से छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाने के लिए विभिन्न स्तरों पर चयन ट्रायल का आयोजन निर्धारित किए गए हैं।

खेल छात्रवृत्ति योजना के लिए ऐसे बालक एवं बालिका पात्र होंगे जिनकी आयु आठ से 14 वर्ष के मध्य होगी एवं उत्तराखण्ड राज्य के स्थाई निवासी होंगे। आयु की गणना चयनित वर्ष एक जुलाई 2024 से की जाएगी अर्थात किसी भी आयु वर्ग में सम्मिलित होने के लिए बालक-बालिका का जन्म एक जुलाई या उसके बाद का होना चाहिए। चयन ट्रायल्स की प्रक्रिया बैटरी टैस्ट (पीसैट) के आधार पर होगी। 30 मीटर फ्लाईंग स्टार्ट (2) 6×10 मीटर शटल रन (3) 600 मीटर रन (4) स्टैंडिंग ब्रांड जम्प मेडिसन बॉल थ्रो (6) फॉरवर्ड बैंड रीच न्याय पंचायत स्तरीय चयन ट्रायल में समस्त विद्यालयों से प्रत्येक आयु वर्ग में दो बालक एवं दो बालिका प्रतिभाग करेंगे। नगर पालिका एवं नगर पंचायत, ब्लाक स्तरीय चयन ट्रायल्स में समस्त विद्यालयों के दो बालक एवं दो बालिका प्रतिभाग करेंगे। जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स में प्रत्येक ब्लाक से प्रत्येक आयु वर्ग में छह बालक एवं छह बालिकाएं व प्रत्येक नगर पालिका से प्रत्येक आयु वर्ग में तीन बालक एवं तीन बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थाई निवास प्रमाण पत्र एवं बैंक पासबकु की सत्यापित छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी जिला खेल कार्यालय देहरादून के मोबाइल नंबर- 9837950068, 955707786. 9897852006, 8394904011 एवं खेल विभाग की वेबसाइट www.sprts.uk.gov.in/scholarship से प्राप्त की जा सकती है।

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन के लिए प्रतिभागी अपना पंजीकरण App- UKSRS-Sports Uttarakhand को डाउनलोड कर लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.uksrs&pli=1 के माध्यम से कर सकते हैं। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, जिला क्रिडा अधिकारी निधि बिन्जोला आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।