वॉल पेंटिंग, कलाकारों द्वारा बनाए गए चित्रों की उचित साफ सफाई और धरोहरों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए : सतपाल महाराज

देहरादून। प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरीक्षण कर उसकी उचित देखरेख न होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए संस्कृति विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की वहां पर साफ सफाई का प्रबंध करने के साथ-साथ धरोहरों का संरक्षण किया जाये।

संस्कृति, धर्मस्व, लोकनिर्माण,
पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को घंटाघर के समीप स्थित हेमंती नंदन बहुगुणा काम्प्लेक्स में संस्कृति विभाग के माध्यम से स्थापित उत्तर समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आर्ट गैलरी में लगाये गये वॉल पेंटिंग और कलाकारों द्वारा बनाए गए चित्रों की उचित साफ सफाई न होने और वहां रखे गये धरोहरों का संरक्षण न होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए संस्कृति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की वहां पर साफ सफाई का प्रबंध करने के साथ-साथ धरोहरों उचित संरक्षण किया जाये।

श्री महाराज ने कहा कि उत्तर आर्ट गैलरी का उद्देश्य उत्तराखंड के चित्रकारों को उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच देना है इसलिए इसका संरक्षण किया जाना अति आवश्यक है। प्रदेश के कलाकारों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने चित्रों और कला कृतियों को आर्ट गैलरी में प्रदर्शित करें।

श्री महाराज ने औचक निरीक्षण के दौरान उनके साथ उपस्थित संस्कृति विभाग के सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल और संस्कृति निदेशक बीना भट्ट को निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व में भी उनके द्वारा आर्ट गैलरी को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन अभी तक उसमें कोई प्रगति दिखाई नहीं दे रही है। इसलिए तत्काल प्रभाव से आर्ट गैलरी का समुचित संरक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।