एडीजी एपी अंशुमान ने अधिकारियो को अपराध की समीक्षा और बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के दिए निर्देश – Nikhil Chetna

एडीजी एपी अंशुमान ने अधिकारियो को अपराध की समीक्षा और बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के दिए निर्देश

 देहरादून : एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने सभी जिला पुलिस प्रभारियों को नए कानूनों के क्रियान्वयन के लिए समय से तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने एक जुलाई से पहले मॉकड्रिल के माध्यम से तैयारियों को परखने के लिए भी कहा है। ताकि, कोई चूक न हो।

एडीजी पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक उन्होंने अपराध की समीक्षा और बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए। एक जुलाई से भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम ये तीन नए आपराधिक कानून लागू हो रहे हैं। इसके लिए एडीजी ने कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने इनकी ट्रेनिंग नहीं ली है, वे 15 दिन के भीतर ट्रेनिंग पूरी कर लें। उन्होंने इससे पहले सीएलजी, ग्राम चौकीदारों, ग्राम सुरक्षा समितियों, जनप्रतिनिधियों और अधिवक्ताओं के साथ बैठक करने के लिए भी कहा। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस प्रभारी नियमित रूप से समीक्षा करें। ताकि, लंबित मुकदमों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जा सके।

जिन मामलों का निर्धारित समयावधि में खुलासा नहीं हुआ है, उनका जल्द गुणदोष के आधार पर खुलासा किया जाए और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे गए नमूनों की जल्द जांच मांगकर मामलों का निस्तारण कराया जाए। महिलाओं से संबंधित अपराधों का खुलासा कराने के बाद नियत समय पर चार्जशीट कोर्ट भेजने के निर्देश भी एडीजी ने दिए।

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की जनपद प्रभारी स्वयं समीक्षा करेंगे और रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक उपाय, चेकिंग आदि की कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा। बकरीद के त्योहार से पहले सोशल मीडिया की निगरानी की जाएगी। साथ ही स्थानीय शांति समितियों के साथ भी बैठक की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।