सीएम धामी ने पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित नियुक्तिपत्र वितरण समारोह में किया प्रतिभाग

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित नियुक्तिपत्र वितरण समारोह में पंचायती राज विभाग में चयनित आठ सहायक लेखाकारों एवं 342 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्तिपत्र दिए। उन्होने कहा, वीडीओ लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव हैं। मुख्यमंत्री ने कहा सहायक लेखाकारों का चयन लोक सेवा आयोग एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का चयन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, पंचायती राज व्यवस्था जितनी सशक्त होगी हमारा लोकतंत्र भी उतना ही मजबूत होगा, तभी सुराज की परिकल्पना भी साकार हो सकेगी।

उन्होने कहा, समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की परेशानी, शिकायत को सरकार तक पहुंचाने और सरकार की ओर से किए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में वीडीओ की अहम भूमिका रहती है। आज चाहे एलपीजी गैस कनेक्शन हो, बिजली-पानी कनेक्शन हो, स्वच्छ भारत अभियान के तहत इज्जतघरों का निर्माण हो या अन्य योजनाएं, सरकार की हर योजना के केंद्र में समाज का वंचित वर्ग भी शामिल है।

कहा, सरकार लगातार यह प्रयास कर रही कि विकास केवल शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के सभी लोगों तक पहुंचे।कहा, देश की आत्मा गांवों में बसती है, लेकिन पूर्व में इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। विकास की दृष्टि से गांवों को सबसे निचले पायदान पर रखा गया और जो पैसा भेजा जाता था, नहीं पहुंच पाता था, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस स्थिति को पूरी तरह बदल दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, पहले भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता का अभाव था, लेकिन हमने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने का कार्य किया। राज्य में देश के सबसे कठोर नकल विरोधी कानून बनने के बाद पारदर्शिता के साथ ही अब समयबद्ध तरीके से परीक्षाएं हो रही हैं। यह नकल विरोधी कानून का ही प्रतिफल है कि हम हर रोज अलग-अलग विभागों में योग्य युवाओं को नियुक्तिपत्र प्रदान कर उन्हें रोजगार देने का कार्य कर रहे हैं।समारोह में निदेशक पंचायती राज निधि यादव ने पंचायती राज विभाग की कार्ययोजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में विधायक दुर्गेश्वर लाल, अपर सचिव पंचायती राज आलोक कुमार पांडेय, संयुक्त निदेशक आरकेएन त्रिपाठी, उप निदेशक मनोज कुमार तिवारी, नोडल अधिकारी अतुल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।