जनपद टोली को मण्डल टोली के साथ समन्वय बना कर कार्य करना है : पुष्कर काला – Nikhil Chetna

जनपद टोली को मण्डल टोली के साथ समन्वय बना कर कार्य करना है : पुष्कर काला

रूद्रप्रयाग : आज भाजपा जिला संगठन रुद्रप्रयाग द्वारा लोक सभा चुनाव 2024 को मध्य नजर रखते हुए गांव चलो अभियान के तहत एक कार्यशाला की बैठक अगस्तमुनी गणपति वेडिंग प्वाइंट में दीप प्रज्वलित करते हुए दो सत्रों में संपन्न हूई ।

बैठक में लोकसभा गढवाल प्रभारी श्री पुष्कर काला ने कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए जिला टोली, मण्डल टोली, ग्राम एवं नगरीय बूथ रचना, प्रवासी कार्य कर्ता की नियुक्ति, ग्राम, नगरीय संयोजक की नियुक्ति तथा मंडल एवं बूथ टोली के संयोजक की नियुक्ति करने के निर्देश देते हुए इन सभी के करणीय कार्य की विस्तृत जानकारी दे कर कहा कि गांव चलो अभियान के तहत जनपद में मंडल एवं बूथ स्तर पर कार्य योजना की बैठक का आयोजन समयबद्ध तरीके से किया जाना है। उन्होंने कहा कि जनपद टोली को मण्डल टोली के साथ समन्वय बना कर कार्य करना है। साथ ही मण्डल टोली द्वारा जिला टोली के समर्थन में सहयोग करना है। जिला एवं मण्डल टोली को आपसी सहयोग से प्रवासी कार्य कर्ताओ की सूची बनाकर प्रत्येक ग्राम एवं नगरीय बूथ में एक प्रवासी संयोजक की नियुक्ति करना, ग्राम प्रवासी कार्य कर्ता की ग्राम बूथ के अनुसार मैपिग करना, कार्यकर्ताओ को सरल एवं नमो एप की जानकारी उपलब्ध कराना है। इन टोलियो को बूथ स्तर के प्दाधिकारियो के साथ बूथ स्तर के गावो में गरीब कल्याण नीतियों का प्रचार प्रसार कर 2024के लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक बीजेपी के पक्ष में मतदान करवाना हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मण्डल में दो सत्रों की कार्यशाला का आयोजन 14 फरवरी तक पूर्ण किया जाना है । जिसमें ग्राम व नगरीय बूथ रचना करनी है। तथा बूथ स्तर पर प्रवासी कार्य कर्ता की नियुक्ति बूथ संयोजक के रूप में करनी है।

इससे पहले जिला अध्यक्ष महाबीर पंवार ने मुख्य वक्ता पुष्कर काला का स्वागत करते हुए कार्यशाला की अध्यक्षता कर कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान कर कहा कि गांव चलो अभियान में प्रवासी कार्य कर्ता को गांव में उत्कृष्ठ खिलाडियों, एन जी ओ के अध्यक्ष, शहीद परिवार के साथ साथ प्रमुख व्यक्तियों से भी सम्पर्क करना है ।

बैठक में जिला प्रभारी ॠषि कण्डवाल ने कार्यशाला की समीक्षा कर बैठक का बृत लेते हुए आगामी कार्यक्रम की ग्राम नगरीय संयोजक के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की । उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जुड़कर सफल बनाना है। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत भारी भरकम बहुमत से सुनिश्चित हो।

इस दौरान लोकसभा गढवाल के संयोजक विजय कपरवाण , कार्य क्रम के जिला संयोजक विक्रम कण्डारी, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत,जिला पंचायत अध्यक्ष अमर देई शाह ,राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट,, कार्य क्रम के सह संयोजक त्रिलोक सिंह रावत, विजय राणा ने भी कार्यशाला को सम्बोधित किया ।

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री अशोक खत्री, वीना बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल, शकुन्तला जगवाण, मण्डल अध्यक्ष वीना राणा, अनिल कोठियाल सहित सभी मण्डल अध्यक्ष, प्रदेश कार्य समिति पूर्व सदस्य सरला खण्डूरी, पूर्व महामंत्री अनूप सेमवाल, अजय सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य शीला रावत, रीना विष्ट,अरुण चमोली, राजेन्द्र लाल, गजेन्द्र चौधरी, मुकीम अहमद, अब्दुल रहीम, विकास डिमरी, प्रदीप राणा, मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, बुध्दिबल्लभ थपलियाल, संदीप कठेत, सुमन जमलोकी, रुद्रप्रयाग विस्तारक महावीर सिंह रोथाण,केदारनाथ विस्तारक राकेश मैंदोली ,भगत कोटवाल, श्री नन्द जमलोकी, राजेन्द्र बिष्ट, देवेन्द्र पड़ियार आदि सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।