घर देवरा भ्रमण के तहत स्यूंपुरी गांव में ग्रामीणों ने मां भगवती का किया भव्य स्वागत

रूद्रप्रयाग: तीस वर्ष के बाद रूद्रप्रयाग जनपद के पट्टी तल्लानगपुर से नौज्यूला की आराध्य मां चंडिका नारी देवी अपनी देवरा यात्रा में गांवों का भ्र्मण कर ध्या​णियों एवं भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दे रही है। मां भगवती, सात माह की देवरा यात्रा में चारों दिशाओं के गांवों का भ्रमण करते हुए अपनी ध्या​णियों एवं भक्तजनों के घर-घर पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद देगी। इससे पहले मां भगवती घर देवरा के अंतर्गत नौज्यूला भ्रमण पर है।

घर देवरा भ्रमण के तहत स्यूंपुरी गांव में ग्रामीणों ने मां भगवती का भव्य स्वागत किया। ग्राम प्रधान श्रीमती बीना बर्त्वाल ने अपने घर पर संपूर्ण ग्राम पंचायत की तरफ से मां भगवती को भेंट अर्पित की। साथ ही देवरा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जलपान कराया। उन्हीं के घर पर मां भगवती की देवरा यात्रा ने रात्रि प्रवास किया। इस दौरान मां भगवती चंडिका देवी को लोगों द्वारा अर्घ्य लगाया गया । इस मौके पर बासी एवं ढोल-दमाऊं की थाप पर एरवाल द्वारा देवी के अलग-अलग अनेक नृत्य किए गए । इस के उपरांत मां भगवती चंडिका देवी को रात्रि प्रवास के लिए विराजमान किया गया। जहां पर सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए मां चंडिका नारी देवी की सांयकालीन आरती उतारी गई। इसके बाद विद्या पाठ अन्य विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत देवी को खीर का भोग लगाया गया, जिसके बाद मां भगवती ने शयन किया।

अगली सुबह पुजारी द्वारा देवी का आह्वान कर उन्हें जागृत किया गया। इसके बाद पूजा-अर्चना, श्रृंगार के साथ हवन किया गया और आरती की गई। तदोपरान्त मां भगवती चंडिका ने स्यूंपुरी गांव में घर-घर जाकर ध्या​णियों एवं भक्तों की कुशलक्षेम पूछी और उन्हें आशीर्वाद दिया। देवरा यात्रा में मां देवी के साथ उनके क्षेत्रपाल, एरवाल व अन्य देवी-देवताओं के निशाण भी साथ चल रहे हैं।

इस मौके पर नौज्यूला मन्दिर समिति के अध्यक्ष दीक्षराज रावत, प्रद्युमन सिंह बर्त्वाल, सतेन्द्र बर्त्वाल, नरेन्द्र बर्त्वाल, बलवंत सिंह बर्त्वाल, नरेन्द्र सिंह बर्त्वाल, सतेंद्र पाल सिंह बर्त्वाल,जयकृत सिंह बिष्ट, नरेंद्र बर्त्वाल, कुलदीप सिंह बर्त्वाल, सुरेन्द्र बर्त्वाल, राजेंद्र बर्त्वाल, दलवीर सिंह बर्त्वाल, विनोद बर्त्वाल ,कुलदीप बर्त्वाल सहित अन्य देवी भक्त मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।