डीएवी पीजी कॉलेज में प्रत्याशियों ने नामांकन से पहले रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन – Nikhil Chetna

डीएवी पीजी कॉलेज में प्रत्याशियों ने नामांकन से पहले रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन

2 नवंबर 2023 देहरादून : 7 नवंबर 2023 को होने वाले डीएवी पीजी कॉलेज में  छात्र संघ चुनाव के नामांकन से पहले प्रत्याशियों ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई), आर्यन छात्र संगठन और बागी प्रत्याशियों ने अध्यक्ष और महासचिव समेत अन्य पदों के लिए नामांकन भरा।

सुबह सबसे पहले एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार यशवंत पंवार अपने समर्थकों के साथ नामांकन भरने पहुंचे। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, छात्र और नेता रैली में पहुंचे। नारेबाजी करते हुए रैली कॉलेज का चक्कर लगाते हुए नामांकन स्थल तक पहुंची। वहां नामांकन के बाद तमाम छात्र नेताओं व महासचिव पद के प्रत्याशी सुमित ने यशवंत को फूल मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद एनएसयूआई के प्रत्याशी राहुल जग्गी रैली निकालते हुए नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी समेत बड़ी संख्या में छात्र व छात्र नेता मौजूद रहे।

इसके बाद एनएसयूआई के बागी और आर्यन में शामिल हुए सिद्धार्थ अग्रवाल ने अपना नामांकन भरा। वहीं, वायस ऑफ स्टूडेंट से संजना रावत ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। साथ ही महासचिव पद पर एबीवीपी से सुमित कुमार और सत्यम से गोविंद बिष्ट ने नामांकन किया।डीएवी में इस बार चुनाव में छात्र नेताओं की पढ़ाई चर्चा का विषय बनी हुई है। पहली बार एबीवीपी ने एमएससी मैथमेटिक्स पास यशवंत पंवार को मैदान में उतारा है। अब तक साइंस बैकग्राउंड वालों को राजनीति से दूर रखा जाता था। वहीं, एनएसयूआई और आर्यन के प्रत्याशी भी एमए पास ही हैं। ऐसे में साइंस वाले छात्रों के बीच में यशवंत काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

एनएसयूआई से टिकट न मिलने से नाराज सिद्धार्थ अग्रवाल ने अचानक आर्यन में शामिल होकर एनएसयूआई के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। सिद्धार्थ लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। उधर, इस बार एबीवीपी के सभी छात्र नेताओं, पुराने अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के एकजुट होने का भी लाभ संगठन को मिल सकता है।अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन भरने आए प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं की दूसरे संगठनों के साथ झड़प हो गई। हालांकि, पहले से मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। दिनभर में एबीवीपी, एनएसयूआई और आर्यन छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच तीन बार झड़प हुई। कुछ के बीच हाथापाई भी हुई तो पुलिस ने मामले को शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।