विधानसभा चुनावों के बीच में बीजेपी ने टी राजा का निलंबन रद्द करने का किया फैसला!!!

22 अक्टूबर 2023 : तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी ने राज्य में अपने इकलौते विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द कर दिया है। बीजेपी ने पैंगबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में टी राजा सिंह के गिरफ्तार होने पर अगस्त 2022 को निलंबित कर दिया था।अब विधानसभा चुनावों के बीच में बीजेपी ने टी राजा का निलंबन रद्द करने का फैसला लिया है। तेलंगाना में एक ही चरण में चुनाव होंगे। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।पिछली बार 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने तेलंगाना में 119 में से 108 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इनमें सिर्फ टी राजा सिंह जीत पाए थे। वे गोशामहल सीट से जीतकर विधानसभ पहुंचे थे। टी राजा सिंह के निलंबन रद्द किए जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी उनका नाम पहली लिस्ट में जारी कर सकती है।

टी राजा सिंह अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दरअसल, टी राजा सिंह की पहचान प्रखर हिंदूवादी नेता की है। उन्होंने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के खिलाफ एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने कॉमडियन मुनव्वर फारुखी और उनकी मां के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसी वीडियो में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्प्णी भी कर दी थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। बाद में पार्टी ने निलंबित कर दिया था। टी राजा सिंह ने तेलगू देशम पार्टी (TDP) से सियासत में कदम रखा था। साल 2014 के आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले वह बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके बाद वह 2018 में फिर से विधायक चुने गए थे।तेलंगाना के साथ अन्य चार राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में भी विधानसभा चुनाव है। इन राज्यों में 7-30 नवंबर के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार, मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। तो वहीं, राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा और सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *