सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं लोगों की समस्या निराकरण हेतु कर रही कार्य – धामी

रामनगर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं लोगों की समस्या निराकरण हेतु कार्य कर रही है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने कार्यालय के रिक्त पदो ंके साथ ही कार्यालय के अभिलेखों के बारे में विस्तृत जानकारी ली, और एआरटीओ रामनगर संदीप वर्मा को निर्देश दिये कि ओवललोडिंग,हाईस्पीड व गलत तरीके से नशे मंे वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की जाए ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।


उन्होंने कहा कि सरकार सचिवालय से लेकर ब्लाक स्तर के सभी कार्यालयों में एक कार्य संस्कृति के तहत कार्य को अंजाम दे रही है साथ ही आम जनमानस के कार्य सुगमता से हांे तथा बिचौलियों के द्वारा कार्यप्रणाली को लगाम लगे तथा आमजनमानस के जनता के कार्य लम्बित ना हो। सरकार की यही प्राथमिकता है कि आमजनता के कार्य बिना रूकावट व सरलता के साथ हों। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को एआरटीओ कार्यालय की सभी व्यवस्थायें सही पाई गई जिस पर उन्होंने संतुष्टि भी जताई।
निरीक्षण के दौरान उत्तराखण्ड मण्डी परिषद अध्यक्ष डा0 अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत, विकास शर्मा, वीरेन्द्र बिष्ट, अध्यक्ष मण्डी समिति रामनगर राकेश नैनवाल, अमिता लोहनी के साथ ही सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।