शिमला, रोडू से हनोल जांगड़ा के लिए हिमाचल परिवहन करेगा बसों का संचालन

17 सितम्बर 2023 :  देहरादून। हनोल स्थित महासू मंदिर में देव दर्शनों के लिए जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व पर सीमावर्ती राज्य हिमाचल से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिमाचल के उप मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री ने प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज से हुई बातचीत के बाद शिमला और रोडू से हनोल जांगड़ा के लिए बसों के संचालन की स्वीकृति दे दी है।

हनोल स्थित महासू मंदिर में 18 एवं 19 सितम्बर को देव दर्शनों के लिए जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व पर सीमावर्ती राज्य हिमाचल से बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए हिमाचल के उप मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज से हुई बातचीत के पश्चात शिमला से हनोल और रोडू से हनोल तक के लिए बसों के संचालन की स्वीकृति दे दी है।

कैबिनेट मंत्री श्री महाराज के निर्देश पर श्रद्धालुओं के सुविधाजनक आवागमन के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम भी हरिद्वार से प्रातः 7:30 बजे से हरिद्वार-देहरादून-विकास नगर वाया चकराता से हनोल तक, देहरादून से प्रातः 6:00 से से देहरादून-मिनस-हनोल तक, देहरादून से प्रातः 7:30 बजे रोड़वेज बस मसूरी-चकराता-हनोल तक चलेगी। इसके अलावा शिमला से हनोल, नैरवा-अटाल-हनोल, देहरादून विकास नगर-डामटा-बड़कोट-पुरोला-मोरी-हनोल, उत्तरकाशी से हनोल तक बसों के संचालन की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं जागरे के समय टैक्सियों के रेट तय करने के साथ साथ एक सहिया से दसऊ जाने के लिए भी बस एवं टैक्सियों की व्यवस्था रहेगी। 18-19 सितम्बर को जागरे के दिन बस सेवा त्यूनी से हनोल, हनोल से त्यूनी तक चलेगी।

हनोल स्थित महासू मंदिर में 18 एवं 19 सितम्बर को देव दर्शनों के लिए जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व पर चार विकासखंडों चकराता, कालसी, मोरी और पुरोला के 1 से लेकर 12 वीं कक्षा तक सभी शासकीय अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में 18 सितम्बर को एक दिन का सरकारी अवकाश भी घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।