अकेशिया पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह का किया गया आयोजन, विद्यालय की हेड गर्ल के रूप में अंजली रावत और हेड बॉय के रूप में सौरभ शाह का किया गया चयन

13 अगस्त 2023 देहरादून। अकेशिया पब्लिक स्कूल नत्थनपुर नेहरूग्राम में शनिवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मनमीत सिंह ढिल्लन ने दीप प्रज्वलन कर किया, जिसके बाद शिक्षिका सोनिया द्वारा सरस्वती वंदना नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। वहीं संगीत शिक्षक अखिलेश के नेतृत्व में विद्यालय के छात्रों द्वारा एक प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया।

समारोह कार्यक्रम में छात्र परिषद द्वारा हाथ में ध्वज लेकर मार्च पास्ट किया गया, इस अवसर पर प्रधानाचार्या पूजा मारिया द्वारा सभी सदस्यों को बैज पहनाकर अलंकृत किया, विद्यालय की हेड गर्ल के रूप में अंजली रावत तथा हेड बॉय के रूप में सौरभ शाह का चयन किया गया। वहीं विद्यालय के वाइस कैप्टन के रूप में दीप्ति नौटियाल व मेहरांश पन्त को चुना गया। इनके अलावा स्पोर्टस कैप्टन अजन रावत व लक्ष्मी तथा स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन के रूप में पीहू नेगी व भूमिका कैन्तुरा का चयन किया गया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई कि वे अपने निर्धारित कर्तव्यों का सत्यनिष्ठा के साथ पालन करेंगे, नवचयनित छात्रों ने भी अपनी कृतज्ञता अभिव्यक्त करते हुए अपने कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने का आश्वासन दिया।

प्रधानाचार्या पूजा मारिया ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि नेतृत्व एक व्यापक और उपयोगी शब्द है किसी विद्यालय की उन्नति के लिए सही लीडर का होना अति आवश्यक है, एक सच्चा नेता वह होता है जो राह जानता है, जो राह पर चलता है और राह दिखाता है।

विद्यालय के प्रबन्धक मनमीत सिंह ढिल्लन व उपप्रधानाचार्या ममता रावत ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निर्वाह करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि वे अपने पद की गरिमा, विद्यालय के मान सम्मान, अनुशासन और गौरव को बढ़ाने के लिए सर्वदा प्रयासरत रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।