ऋषिकेश से कोटद्वार ब्लड कंपोनेंट ले जा रहा ड्रोन यूकेलिप्टस के पेड़ों में फंसकर हुआ क्रैश , पार्ट को निकालने के लिए मंगानी पड़ी क्रेन – Nikhil Chetna

ऋषिकेश से कोटद्वार ब्लड कंपोनेंट ले जा रहा ड्रोन यूकेलिप्टस के पेड़ों में फंसकर हुआ क्रैश , पार्ट को निकालने के लिए मंगानी पड़ी क्रेन

कोटद्वार (उत्तराखंड): ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) ऋषिकेश से कोटद्वार बेस अस्पताल के लिए ब्लड कंपोनेंट लेकर उड़ा ड्रोन कोटद्वार के जशोधपुर सिडकुल में यूकेलिप्टस के पेड़ों में फंसकर क्रैश हो गया. ड्रोन का कुछ हिस्सा अभी भी यूकेलिप्टस के पेड़ों में फंसा हुआ है, जिसे करीब 2 घंटे से निकाले जाने की कोशिश जारी है. मौके पर क्रेन की मदद से भी ड्रोन के शेष भाग का रेस्क्यू किया जा रहा है. अब किसी शख्स को पेड़ पर चढ़ाकर ड्रोन के शेष भाग को निकालने की कवायद चल रही है.जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर 12:45 बजे एम्स ऋषिकेश से 25 किलो वजनी ड्रोन करीब 2 किलो वजन का ब्लड कंपोनेंट लेकर कोटद्वार बेस अस्पताल से लिए उड़ा था. लेकिन बेस अस्पताल से 14 किमी पहले ही ड्रोन करीब 2:15 बजे जशोधपुर सिडकुल में 25 से 30 फीट ऊंचे यूकेलिप्टस के पेड़ों में फंसकर क्रैश हो गया. ड्रोन क्रैश होने की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी.मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली. जबकि ड्रोन का कुछ पार्ट यूकेलिप्टस के पेड़ों में ही फंसा हुआ है. शेष हिस्से को निकालने के लिए मौके पर क्रेन मंगाई गई. इसके बावजूद भी ड्रोन के शेष पार्ट का रेस्क्यू नहीं हो पाया है. करीब 2 घंटे से क्रेन की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, अब किसी शख्स को पेड़ में चढ़ाकर शेष भाग को निकाला जाएगा.पुलिस का कहना है कि ड्रोन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है. अब ड्रोन को मरम्मत के लिए भेजा जाएगा. इससे पहले एम्स ऋषिकेश से ड्रोन की मदद से टिहरी के बौराड़ी अस्पताल में भी दवाइयां भेजी गई ‌थी. गौरतलब है कि एम्स ऋषिकेश से कोटद्वार बेस अस्पताल के लिए ब्लड प्रोडक्ट ड्रोन के माध्यम से भेजने का ट्रायल किया गया. एम्स ऋषिकेश का मकसद है कि इस तरह से अस्पताल में भर्ती मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी. ड्रोन के माध्यम से ब्लड व दवाइयां कम समय में मरीजों तक पहुंचा सकेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।