कृष्णा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप के सेल्समैन से कुछ युवकों ने की मारपीट , सेल्समैन गंभीर रूप से घायल

3 अगस्त 2023 देहरादून: थाना प्रेमनगर अंतर्गत आने वाले केरी गांव स्थित कृष्णा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप में 10 से 12 युवकों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन के साथ मारपीट की. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना के बाद उक्त युवक मौके से फरार हो गए. पीड़ित की तहरीर के आधार पर 10 से 12 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया. जिसके बाद प्रेमनगर पुलिस ने 2 युवकों को बीती रात गिरफ्तार कर लिया है. कुलवेन्द्र निवासी हरिद्वार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह प्रेमनगर के केरी गांव स्थित कृष्णा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता है. मंगलवार की रात करीब एक बजे वह एक वाहन में सीएनजी डाल रहा था. तभी एक गाड़ी आई. उसका चालक लगातार हॉर्न बजा रहा था. कुलवेंद्र ने गाड़ी सवार युवक से कहा कि पहले में इस गाड़ी को सीएनजी भर दूं, उसके बाद आपकी गाड़ी में सीएनजी डाल दूंगा. ये बात सुनकर गाड़ी सवार वहां से चला गया और थोड़ी देर बाद 10-12 लोगों को साथ लेकर आया. जिसके बाद उन्होंने सेल्समैन के साथ मारपीट शुरू कर दी.थाना प्रेमनगर प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि पेट्रोल पंप के सेल्समैन की तहरीर पर अज्ञात 10 से 12 युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है और बुधवार देर रात दो युवक सागर निवासी सोनीपत और प्रिंस निवासी शामली को गिरफ्तार किया गया है, जो देहरादून में रहकर नौकरी कर रहे थे. उन्होंने बताया कि बाकी अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।