मशरूम फैक्ट्री में हुआ दर्दनाक हादसा, दो महिला कर्मचारियों की हुई मौत , चार की हालत गंभीर

रुड़की 25 जुलाई 2023 :  झबरेड़ा जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल गांव में मशरूम उगाने की कैल्विन ओवरसीज फैक्ट्री है. बीते सोमवार रात करीब 8 बजे के बाद फैक्ट्री में 28 महिलाएं काम कर रही थी। इसी दौरान लोहे की एक रैक अचानक टूट गई. इस रैक के नीचे 6 महिला कर्मचारी दब गई। वहीं महिला कर्मचारियों के शोर मचाने के बाद अन्य लोग वहां पर पहुंचे और इस बात की जानकारी पुलिस को दी, जानकारी मिलते ही झबरेड़ा थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों की सहायता से दबी महिला कर्मचारियों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी महिला कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई, वहीं चार की हालत गंभीर है। कंपनी मालिक अमित कुमार के बीच समझौता हुआ, जिसमें मृतक महिलाओं के परिजनों को 6-6 लाख रुपए के चेक दिए गए. साथ ही सभी घायलों को इलाज कराने की जिम्मेदारी भी ली गई। इसके बाद मृतक महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की भिजवा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *