अंकिता भंडारी केस के नए वकील अवनीश नेगी ने किया वादा ….”कहा जनता के भरोसे को टूटने नहीं दूंगा”

24 जुलाई 2023 श्रीनगर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब ADJ कोर्ट कोटद्वार में अंकिता के परिजनों की तरफ से अधिवक्ता अवनीश नेगी पैरवी करेंगे. दिवंगत अंकिता भंडारी के परिजनों की मांग पर विशेष जितेंद्र रावत की जगह अब कोर्ट में अवनीश नेगी गुनहगारों को सजा दिलाने का काम करेंगे. अवनीश नेगी पूर्व में ADGC पौड़ी रह चुके हैँ. अवनीश नेगी को वकालत का लम्बा अनुभव भी है. इस दौरान अधिवक्ता अवनीश नेगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अंकिता के परिजनों ने मुझ पर भरोसा जताया है. इस भरोसे को टूटने नहीं दूंगा. मामले की पूरे दृढ़ता से पैरवी करूंगा. प्रदेश की जनता का भरोसा टूटने नहीं दूंगा. गुनहगारों को सजा दिला कर रहूंगा. न्याय पर भरोसा टूटने नहीं दूंगा. अंकिता भंडारी हत्याकांड को पूरे 10 महीने हो गए हैं। मामले की सुनवाई एडीजे कोर्ट कोटद्वार में चल रही है. इसी दौरान बीते एक जून को अंकिता के माता-पिता ने केस से सरकारी वकील (विशेष लोक अभियोजक) जितेंद्र रावत को हटाने की मांग की थी. इस पर डीएम पौड़ी ने एसडीएम कोटद्वार को जांच सौंप जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे.एसडीएम की रिपोर्ट आने पर प्रशासन ने शासन को भेजी. लेकिन शासन स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई. जिसके बाद 6 जुलाई को अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने फिर से डीएम पौड़ी डॉक्टर आशीष चौहान से सरकारी वकील को हटाने की मांग की थी. पिता वीरेंद्र भंडारी ने आरोप लगाया था कि अंकिता का केस लड़ रहे सरकार वकील गवाहों के बयानों को तोड़-मरोड़ पेश करने के साथ ही केस को कमजोर कर रहे हैं.गौरतलब है कि बीते 5 और 6 जुलाई को अंकिता के माता- पिता के सरकारी वकील को हटाने की मांग के समर्थन में कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेसियों ने धरना दिया था. जिसके बाद देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अगुवाई में कांग्रेसी अंकिता के परिजनों के समर्थन में सड़क पर उतरे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।