प्रदीप टम्टा ने प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएसई पैटर्न लागू करने पर किए सवाल खड़े

22 जुलाई 2023 बागेश्वर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएसई पैटर्न लागू करने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बिना सोचे-समझे लागू किया गया निर्णय बताते हुए राज्य सरकार पर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने का आरोप लगाया।

शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में पूर्व राज्यसभा सदस्य टम्टा ने कहा कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को सीबीएसई के हवाले करने से अभिभावकों पर भारी-भरकम फीस का अनावश्यक बोझ लाद दिया है। सीबीएसई पैटर्न में परीक्षा फीस ही दो से तीन हजार रुपये तक है। इसका असर गरीब बच्चों को शिक्षा पर पड़ रहा है। सीबीएसई माध्यम लागू होने के बाद अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई हो रही है। शिक्षकों को इसके लिए प्रशिक्षित नहीं किया गया है। वर्षों से हिंदी माध्यम में पढ़ा रहे शिक्षकों को अचानक अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने के लिए कह दिया गया। छह से आठ तक हिंदी माध्यम से पढ़ने वाले विद्यार्थियों के सामने अचानक से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने का दबाव बना दिया है। इसका असर बोर्ड परीक्षाफल में साफ देखने को मिला। उन्होंने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने को कहा।

चमोली हादसे पर बोलते हुए पूर्व राज्यसभा सदस्य टम्टा ने इसे मानव निर्मित आपदा बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना प्रदेश में पहले देखने को नहीं मिली थी। प्रदेश सरकार को मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों को सख्त सजा देनी चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, गोपा धपोला, राजेंद्र टंगड़िया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।