भारी बारिश के कारण चट्टान टूटने से जोशीमठ – मलारी हाईवे बंद!!!

भारी बारिश के दौरान सलधार के पास चट्टान टूटने से जोशीमठ-मलारी हाईवे अवरुद्ध हो गया है। रविवार को दिनभर बीआरओ के मजदूर बोल्डरों को हटाने में लगे रहे लेकिन हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू नहीं हो पाया। इससे नीती घाटी के ग्रामीणों के साथ ही सीमा क्षेत्र में जा रहे सेना के वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है। जोशीमठ-मलारी हाईवे बेहद तंग स्थिति में पहुंच गया है। यहां कई जगहों पर भूस्खलन और भू-धंसाव हो रहा है। रैणी गांव के समीप चट्टानी भाग से रह-रहकर भूस्खलन हो रहा है। शनिवार रात को करीब 11 बजे हाईवे पर चट्टान से बड़े-बड़े बोल्डर हाईवे पर आ गए, जिससे रविवार सुबह से ही हाईवे ठप पड़ा हुआ है।हाईवे अवरुद्ध होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे बीआरओ के मजदूरों ने बोल्डरों को हटाने का काम शुरू किया, लेकिन शाम तक भी हाईवे सुचारू नहीं हो पाया है। सुकी गांव के ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला ने बताया कि हाईवे अवरुद्ध होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को ग्रामीणों ने बोल्डरों के ऊपर से ही जान जोखिम में डालकर आवाजाही की। उन्होंने शीघ्र हाईवे को सुचारु करने की मांग उठाई है। इधर, बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि हाईवे पर बड़े-बड़े बोल्डर आए हैं। उन्हें हटाने का काम जारी है। शीघ्र हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।