‘आपरेशन मर्यादा’ चलाकर शराब पीकर हुड़दंग मचाने और शांति व्यवस्था में बाधा बनने वालों के खिलाफ पुलिस करेगी सख्त कार्यवाही

4 जुलाई 2023 उत्तराखंड :  पौड़ी में स्थानीय जनता की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए बिना साइलेंसर वाली बाइक्स को अब हरिद्वार की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा। पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे ने आज इसका ऐलान करते हुए कहा कि क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंग मचाने और शांति व्यवस्था में बाधा बनने वालों के खिलाफ ‘आपरेशन मर्यादा’ चलाकर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पौड़ी एसएसपी ने आज लक्ष्मण झूला में स्थानीय जनता, व्यापारियों, टैक्सी यूनियन और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय गोष्ठी में बताया कि पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देश पर मॉडिफाइड और बिना साइलेंसर वाली बाइक हरिद्वार में उत्तराखंड की सीमा पर रोक दी जाएगी। नीलकंठ मेला क्षेत्र में लगाए गए 74 सीसीटीवी कैमरे के जरिए ऐसे बाइक चालकों पर नजर रखी जाएगी। बैठक में नागरिकों ने एसएसपी के समक्ष अपनी कई समस्याएं रखीं और बताया कि झूला पुलों और गंगा तटों पर रील बनाने और सेल्फी के कारण जाम लगता है। इससे दुर्घटनाएं भी होती हैं। जिस पर पुलिस कप्तान ने पब्लिक अनाउंस सिस्टम के जरिये जानकारी और चेतावनी प्रसारित करने और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

भीड़ बढ़ने पर रात्रि में भी यात्रा के संचालन संबंधी सुझाव पर उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों और वन विभाग के साथ बातचीत कर हल निकाला जाएगा। देहरादून और टिहरी गढ़वाल क्षेत्र के स्कूलों में जाने वाले लक्ष्मण झूला क्षेत्र के बच्चों के लिए एसएसपी ने कहा कि संबंधित जनपद के अधिकारियों से बात करके समन्वय स्थापित किया जाएगा। नागरिकों के एक अन्य सुझाव पर एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि संपूर्ण क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंग मचाने और शांति व्यवस्था में बाधा बनने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। उसके लिए ‘आपरेशन मर्यादा’ सक्रियता से चलाया जाएगा। सभी ने कांवड़ मेले के दौरान ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा के साथ कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने और किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दिए जाने का आश्वासन दिया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चंद्र सुयाल, उप सेनानायक आइआरबी राजन सिंह, प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं, डॉ. नारायण सिंह रावत, शलभ अग्रवाल, नवीन राणा, मनोज राजपूत, मनीष राजपूत, देवेंद्र सिंह राणा, आदेश तोमर, जितेंद्र धाकड़, अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।