एक राज्य ने दूसरे राज्य पर कूड़ा फेंकने का लगाया आरोप

1 जुलाई 2023 : गाजियाबाद की मेयर ने दावा किया है कि दिल्ली नगर निगम  के कूड़ों से भरे ट्रकों को पकड़ा गया है. मेयर सुनीता दयाल का आरोप है कि ये ट्रक गाजियाबाद में कूड़ा फेंकने गए थे. उनका दावा है कि दिल्ली में कूड़ों के ढेर कम करने के लिए बिना अनुमति के दिल्ली का कूड़ा गाजियाबाद में डाला जा रहा है. ट्रकों को पकड़े जाने के बाद ड्राइवर को थाने ले जाया गया.  मेयर सुनीता दयाल ने कूड़ा फेंके जाने को एक बड़ा ‘घोटाला’ बताया है. उन्होंने कहा कि इसमें कूड़ा निपटारे के लिए नियुक्त कंपनी जीरोन इंजीनियरिंग और गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों पर मिलीभगत है. नगर निगम में करोड़ों रुपये का घोटाला हो रहा है. मामले में नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने नंदग्राम थाने में शिकायत दी है.  मेयर सुनीता दयाल ने आरोप लगाया, “कुल 9 कूड़े के ट्रकों को पकड़ा गया. दिल्ली का कूड़ा गाजियाबाद में लाकर डाला जा रहा था. रोजाना बड़ी संख्या में दिल्ली MCD के ट्रक गाजियाबाद आते हैं और कूड़ा डालकर चले जाते हैं. जीरोन कंपनी की मशीनें बीते तीन महीनों से बंद पड़ी हुई हैं. जिन अधिकारियों की इसमें मिलीभगत पाई जाएगी, उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा.” गाजियाबाद में हर दिन 1400 मीट्रिक टन कूड़ा पैदा होता है. कूड़े का निस्तारण एक अस्थायी जगह मोरता में हो रहा है. गाजियाबाद के नगर आयुक्त नितिन गौर ने ने कहा कि इस मुद्दे में जांच का आदेश दिया गया है. दो दिन में जांच रिपोर्ट जमा की जाएगी. नगर निगम के दो अधिकारियों को ‘कारण बताओ’ नोटिस भी जारी किया गया है.

इन आरोपों पर दिल्ली नगर निगम का अभी तक जवाब नहीं आया है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. हालांकि कूड़े के निपटारे के लिए नियुक्त कंपनी जीरोन इंजीनियरिंग के CEO अनिकेत अग्रवाल ने आरोपों से इनकार किया. उन्होंने कहा कि ये ट्रक दिल्ली लैंडफिल्स से रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल (RDF) लेकर जा रहे थे. इस फ्यूल को कचरे से तैयार किया जाता है. अनिकेत ने कहा कि ये ट्रक बहदरपुर जा रहे थे.

मामला बढ़ा तो यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कार्रवाई करने की चेतावनी दे डाली. डिप्टी सीएम ने कहा कि MCD के ट्रकों को गाजियाबाद में कूड़ा फेंकते पकड़ा गया है. अगर आगे भी ऐसा होता है तो हम दिल्ली सरकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे. राज्य में किसी को भी कूड़ा फेंकने का अधिकार नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।