बारात में शामिल होने आए तीन लड़कों की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

उत्तर प्रदेश 18 जून 2023 : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में एक बारात में शामिल तीन लड़कों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को मैनपुरी जिले के भोगांव इलाके के सालमपुर गांव से गुलशन नामक युवक की बारात फर्रुखाबाद के मोहम्‍मदाबाद थाना क्षेत्र के जाजपुर बंजारा गांव निवासी रमाकांत शाक्य के घर आई थी। गुलशन की शादी रमाकांत की बेटी पूजा से तय थी।

अधिकारी के मुताबिक, देर रात लगभग डेढ़ बजे बारात में शामिल ज्‍यादातर बाराती भोजन करके लौट गए, लेकिन रितिक (13), विनीत (15) और हरिओम (12) दुल्‍हन के घर से कुछ दूरी पर स्थित रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठक गए। उन्होंने बताया कि इसी दौरान फर्रुखाबाद की तरफ से ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में आने से तीनों लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी के अनुसार, रविवार तड़के चार बजे जब गांव की महिलाएं शौच के लिए रेलवे ट्रैक की तरफ गईं, तो तीनों लड़कों की लाशें देख चीख उठीं, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। मोहम्‍मदाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार ने बताया कि मृत लड़कों के माता-पिता ने उनका पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जिसके बाद तीनों शव उन्हें सौंप दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।