2 अक्टूबर को दिल्ली में किसान घाट पर महापंचायत का आयोजन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष शुरू किया जाएगा : चौधरी ऋषिपाल

हरिद्वार 11 जून 2023  : अलकनंदा घाट पर आयोजित भाकियू अंबावता के तीन दिवसीय अधिवेशन चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान और महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल ने कहा कि पूरे देश का किसान अपनी समस्याओं के लिए संघर्ष और आंदोलन कर रहा है, लेकिन सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति असंवेदनशील बनी हुई है। एमएसपी पर गारंटी कानून देने के वादे को भी सरकार पूरा नहीं कर रही है। सरकार की नीतियों के चलते किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है। किसान कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है।

चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ पूरे देश का किसान एकजुट हो रहा है। दो अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर दिल्ली में किसान घाट पर महापंचायत का आयोजन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार विश्व प्रसिद्ध धर्मनगरी है। देश दुनिया से लाखों लोग गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आते हैं। धर्मनगरी की गरिमा बनाए रखने के लिए शराब के ठेकों और मांस की दुकानों को शहर की सीमा से पांच किमी दूर किया जाए। साथ ही गंगा की अविरलता बनाए रखने के लिए अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगायी जाए। यदि शराब ठेकों को शहर की सीमा से पांच किमी दूर और अवैध खनन पर रोक नहीं लगायी गयी तो आंदोलन किया जाएगा।

जम्मू कश्मीर से आए किसान नेता चौधरी अब्दुल कय्यूम ने कहा कि सरकार की नीतियों से किसान त्रस्त है। किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। छोटे मझोले किसान अपने परिवार को भरण पोषण भी नहीं कर पा रहे हैं। किसानों को राहत देने के लिए उनके ऋण माफ किए जाएं। चौधरी जोगेंद्र सिंह अंबावता एवं प्रवीण अंबावता ने कहा कि किसानों के नाम पर चल रहे फर्जी संगठनों पर प्रशासन रोक लगाए। फर्जी किसान संगठनों की आड़ में सीधे सच्चे किसानों का शोषण कर अपनी जेबें भरने वाले तथाकथित किसान नेताओं की जांच कर कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री अवतार सिंह भड़ाना, राष्ट्रीय महासचिव शमशेर सिंह दहिया, चौधरी धीरसिंह चंदेला, दिलबाग सिंह, लक्ष्मी सिंह चौधरी, शाह आलम, चौधरी विकास, चौधरी अजय सिंह अंबावता, ओमकार भाटी, राष्ट्रीय प्रवक्ता असीम गाजी, भाकियू अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष भोपाल चौधरी, मोहम्मद शाह आलम, रामपाल सिंह, सुरेंद्र कसाना सहित देश भर से आए किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।