अनुपमा फेम एक्टर नितेश पांडे का नासिक के होटल में दिल का दौरा पड़ने से निधन

24 मई 2023  : टेलीविजन के जाने माने अभिनेता नितेश पांडे का नासिक में बुधवार निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक नितेश का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है। नितेश की उम्र 50 साल थी।

नितेश महाराष्ट्र के नासिक के इगतपुरी के एक होटल में मृत पाए गए थे। एएनआई ने बताया कि होटल के कर्मचारियों और उनके करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है। उनके पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। नितेश ने टीवी शो ‘अनुपमा’ में काम किया था और वह शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में भी नजर आए थे।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है। फिलहाल पुलिस की एक टीम होटल में मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है। फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने ट्वीट किया, “तीन युवा व्यक्ति। तीन अभिनेता। 3-4 दिनों के अंतराल में निधन हो गया। रेस्ट इन पीस प्रिय साथियों। यह इतना निर्दयी समय है। उनके शोक संतप्त परिवारों के साथ प्रार्थना।

नितेश ने 1990 में थिएटर करना शुरू किया। 1995 में उन्हें एक शो ‘तेजस’ में अभिनय का पहला अवसर मिला। उन्होंने मंजिलें अपना अपना, अस्तित्व एक प्रेम कहानी, साया, जस्टजू और दुर्गेश नंदिनी जैसे सीरियल में काम किया है। वह कुछ तो लोग कहेंगे, प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा, एक रिश्ता साझेदारी का, इंडियावाली मां और हीरो-गायब मोड ऑन जैसे कई धारावाहिकों का भी हिस्सा थे। उन्हें आखिरी बार अनुपमा में देखा गया था।

फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 2007 की फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख खान के साथ अनवर शेख (ओम कपूर के सहायक) की भूमिका निभाई। वह खोसला का घोसला का भी हिस्सा थे। इसके साथ ही नितेश को मेरे यार की शादी है (2002), दबंग 2 (2012), मिकी वायरस (2013), शादी के साइड इफेक्ट्स (2014), हंटरर (2015), मदारी (2016), रंगून (2017) और बधाई दो (2022) जैसी कई फिल्मों में देखा गया था। नितेश ने सुधा चंद्रन के साथ आस्था और मिसाल पाव जैसे थिएटर शो भी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।